फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students and teachers of Kashi and Bihar research together MoU Kashi Vidyapeeth and Ambedkar University

Education : अब काशी और बिहार के छात्र व शिक्षक एक साथ कर सकेंगे रिसर्च, विद्यापीठ-अंबेडकर विवि में एमओयू

Sun, 13 Oct 2024 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 06:32 PM IST
सार

Varanasi News: इस समझौते से आदिवासियों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण पर भी शोध कर इसे बढ़ावा दिया जाएगा। पांच वर्ष के लिए हुए इस समझौते से काशी और बिहार के छात्र व शिक्षकों काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
Students and teachers of Kashi and Bihar research together MoU Kashi Vidyapeeth and Ambedkar University
समझौता पत्र के साथ शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने बिहार के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के साथ समझौता (एमओयू) किया है। दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रिसर्च कराएंगे। संसाधनों का साझा करने के साथ ही आदिवासियों के विकास और पर्यावरण से जुड़े कामों को बढ़ावा दिया जाएगा। यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स भी शुरू होंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय से आए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने रविवार को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किया। ये समझौता पूरे पांच साल तक चलेगा।
विज्ञापन


रिसर्च और तकनीक भी होगा शेयर
प्रोफेसरों और छात्रों के बीच संयुक्त रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। सेमिनार, कांफ्रेंस, कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप कराने के साथ ही दोनों विश्वविद्यालय अपने-अपने रिसर्च और तकनीक भी एक-दूसरे से साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों और विद्यार्थियों का एक्सचेंज कार्यक्रम और संयुक्त फैकल्टी डेवलपमेंट भी होगा। दोनों कुलपति ने कहा कि इससे यूपी और बिहार कके छात्र और छात्राओं को काफी फायदा पहुंचने वाला है। छोटे और कुटीर इंडस्ट्रीज को लेकर भी दोनों संस्थान अपना अनुभव शेयर कर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed