{"_id":"5c489942bdec2213dd6daa5a","slug":"student-union-president-set-fire-to-protest-against-beating-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के केबीपीजी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष ने पिटाई के विरोध में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के केबीपीजी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष ने पिटाई के विरोध में लगाई आग
Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष को पीटने से नाराज छात्रों ने जिला अस्पताल रोड को किया जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के केबीपीजी कालेज में बुधवार को कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकृति मिश्रा और उसकी बहन की पिटाई कर दी। इससे नाराज इससे नाराज प्रकृति मिश्रा ने छात्रसंघ भवन के एक कक्ष में आग लगा दी। पिटाई से नाराज छात्रों ने डेढ़ घंटे सड़क जाम कर दिया।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रकृति मिश्रा ने कालेज की रंगाई-पोताई, बेंच, शौचालय, पानी की समस्याएं उठा दी। इसी को लेकर एक प्रोफेसर से विवाद हो गया। आरोप है कि प्रोफेसर ने प्रकृति और उनकी बहन प्रीती की पिटाई कर दी। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने भी छात्रसंघ अध्यक्ष की पिटाई की।
इससे नाराज प्रकृति ने छात्रसंघ भवन में आकर एक कक्ष में आग लगा दी और धुएं के चलते वह बेहोश हो गईं। दरवाजा तोड़कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पिटाई से नाराज छात्रों ने अस्पताल रोड और संकट मोचन के पास सड़क जाम कर आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।

आग लगाए जाने के बाद तोड़ा गया दरवाजा
- फोटो : amar ujala
एडीएम भू एवं राजस्व एमए अंसारी ने जाम समाप्त कराया। कहा कि जांच कर पता लगाया जाएगा कि दोषी कौन है। सीओ नगर सुधीर कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रो. रमेश चंद्र ओझा ने कहा कि प्रकृति मिश्रा कालेज प्रशासन को ब्लैकमेल कर ठेकेदारी करना चाहती हैं। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।