फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student take vow to do not use polythene in math at kashi

काशी में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों को दीक्षा के साथ 'नो पॉलिथीन' का दिलाया जाएगा संकल्प

Tue, 24 Jul 2018 04:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jul 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Student take vow to do not use polythene in math at kashi
गढवा घाट आश्रम में गुरू पूर्णिमा को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। शासन प्रशासन के बाद अब धर्माचार्य भी पॉलिथीन के इस्तेमाल को रोकने के लिए आगे आ गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि काशी के कई मठ और मंदिरों में पहले से ही पॉलिथीन पर रोक लगी हुई लेकिन गुरु पूर्णिमा पर पहली बार गुरु शिष्यों को दीक्षा के साथ पॉलिथीन इस्तेमाल न करने का संकल्प भी दिलाएंगे। खास बात तो यह है कि जो भक्त यह नहीं करेंगे, उन्हें दीक्षा भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर मठों और मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। पूरे प्रदेश में पॉलिथीन पर सरकार ने रोक लगा दी है, जिसे भारी समर्थन मिल रहा है। अघोर पीठ के गुरु पद संभव राम ने इस साल अपने शिष्यों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर आने वाले शिष्यों को भी वे दीक्षा के साथ पॉलिथीन न इस्तेमाल करने का संकल्प दिलाएंगे। देश-विदेश में लाखों भक्त हैं, जो गुरु पूर्णिमा पर पड़ाव स्थित अघोर पीठ आएंगे।

आगे आया संत समाज

Student take vow to do not use polythene in math at kashi
गुरू पूर्णिमा के लिए बनाया जा रहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी कहते हैं कि उनके मंदिर में और मठ में पहले से ही पॉलिथीन न इस्तेमाल करने का संकल्प लिया जा चुका है। मंदिर में भक्तों को प्रसाद के साथ कपड़े का झोला प्रदान किया जाता है। साथ ही गुरुपूर्णिमा पर जो भक्त दीक्षा लेंगे उन्हें भी पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया जाएगा।

सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के वे हमेशा हिमायती रहे हैं। अब निर्णय लिया है कि इस साल वे गुरु पूर्णिमा पर अपने शिष्यों से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प भी लेंगे। गुरु दरबार में लिए इस संकल्प का असर दूर तक जाएगा।

श्री रामानंद विश्वहितकारिणी परिषद के संस्थापक स्वामी डॉ. रामकमल दास वेदांती महाराज अपने शिष्यों को पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलाएंगे।

इसके अलावा गड़वाघाट, सामनेघाट स्थित ओशो आश्रम, परमहंस आश्रम, कश्मीरीगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, तुलसीघाट, नगवां स्थित गायत्री मंदिर में भी शिष्यों को पॉलिथीन के इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed