फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student protest against boycott exam appointment of dr. feroz khan in bhu varanasi

बीएचयू: छात्रों ने ठप कराया संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में कामकाज, दूसरी बार टली परीक्षा

Mon, 09 Dec 2019 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Student protest against boycott exam appointment of dr. feroz khan in bhu varanasi
बीएचयू में डॉ फिरोज की नियुक्ति के विरोध में धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान (एसवीडीवी) में छात्रों ने मंगलवार से होने वाली परीक्षा का बहिष्कार किया और संकाय में कामकाज बंद करा दिया।

विज्ञापन


इस बीच बीएचयू प्रशासन को एक बार फिर एसवीडीवी(संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान) में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को टालना पड़ा। बता दें कि संकाय की सेमेस्टर परीक्षा पहले 5 दिसंबर से होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध को देखते हुए 29 नवंबर को परीक्षा टालते हुए प्रशासन ने 10 दिसंबर से परीक्षा कराने के लिए नया टाइम टेबल जारी किया था। छात्रों के धरना-प्रदर्शन की वजह से एक बार फिर से अगले आदेश तक परीक्षा टालनी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बीएचयू के चीफ प्राक्टर ओपी राय, संकाय पहुंचे। जहां छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त डॉ. फिरोज खान को आयुर्वेद और कला संकाय के संस्कृत विभाग में ज्वाइन करने के लिए सोमवार को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

बीएचयू प्रशासन ने फिरोज को खुद संकाय चुनने की छूट दे दी है। वहीं, आंदोलन करने वाले छात्रों का कहना है कि नियुक्ति रद्द नहीं हुई तो वह मंगलवार से होने वाली परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।

एसवीडीवी के बाद डॉ. फिरोज का आयुर्वेद और कला संकाय के संस्कृत भाषा विभाग में भी चयन हुआ है। अब वह संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में ही रहते है या नए विभागों में से किसी एक को चुनते हैं, यह फैसला उन्हें एक महीने के अंदर करना होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही एक महीने की डेडलाइन भी शुरू हो जाएगी।

एसवीडीवी में पांच नवंबर को साक्षात्कार के बाद छह को जारी परिणाम में डॉ. फिरोज खान को असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त कर दिया गया। सात नवंबर को वह संकाय में ज्वाइन करने वाले थे, तभी छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच 29 नवंबर को आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग और चार दिसंबर को कला संकाय के संस्कृत विभाग में उन्होंने साक्षात्कार दिया और वह वहां भी चयनित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed