फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student meet coach goes missing notebook contained I love you along phone numbers parents and coach

यूपी: कोच से मिलने गया छात्र लापता, कॉपी में लिखा था- आई लव यू सर, पैरेंट्स और कोच के नंबर; ब्रिज पर साइकिल

Mon, 19 Oct 2026 12:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

जिले में नौवीं कक्षा का एक छात्र कोच से मिलने निकला, लेकिन लापता हो गया। तलाश के दौरान हमीद सेतु पर उसकी साइकिल मिली। छात्र की कॉपी में ‘आई लव यू सर’ लिखा था। साथ ही माता-पिता और कोच के मोबाइल नंबर भी दर्ज थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन परेशान हैं। छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Student meet coach goes missing notebook contained I love you along phone numbers parents and coach
छात्र दिव्यांशु यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताइक्वांडों कोच से मिलने घर से निकला कक्षा नौ का छात्र दिव्यांशु यादव (14) रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात वीर अब्दुल हमीद सेतु पर उसकी साइकिल और बैग मिला, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं लगा। साइकिल के स्टैंड पर कॉपी रखी हुई थी। उस पर लिखा था आई लव यू सर। साथ ही माता- पिता और कोच का नंबर लिखा था। 

विज्ञापन


पिता रमेश यादव के मुताबिक, कोच अब्दुल मलिक खान ने फोन कर दिव्यांशु को कुछ फॉर्म भरने के लिए अकादमी बुलाया था। बेटे के लापता होने से परिवार परेशान है। मां मंजीता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस हमीद सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

हमीद सेतु पर मिली साइकिल

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता ने जानकारी दी कि समनापुर पीथापुर निवासी रमेश यादव एक फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। रमेश यादव ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी मंजीता यादव और बेटे दिव्यांशु के साथ सिकंदरपुर स्थित सरकारी कॉलोनी में रहते हैं। 

दिव्यांशु एमजेआरपी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह पिछले एक साल से शास्त्रीनगर चौराहे स्थित अकादमी में ताइक्वांडों का प्रशिक्षण ले रहा था। बताया कि रविवार शाम करीब 6.20 बजे कोच का फोन आया। उन्होंने दिव्यांशु को कुछ फॉर्म भरने के लिए भेजने को कहा। 

विज्ञापन

परिजनों में मातम

इस पर रमेश ने बेटे को कोच के पास जाने के लिए कहा। दिव्यांशु साइकिल लेकर घर से निकल गया। काफी देर तक दिव्यांशु अकादमी नहीं पहुंचा तो कोच ने रमेश को फोन कर इसकी जानकारी दी। पिता को लगा कि बेटा दुर्गा पूजा के पंडाल में रुक गया होगा। इसके बाद उन्होंने महुआबाग, सिंचाई विभाग चौराहा, मिश्र बाजार और लाल दरवाजा समेत कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 

रात करीब 8:45 बजे कोच के मोबाइल पर पुलिसकर्मी का फोन आया। इसके बाद कोच ने रमेश को सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे तो वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बेटे की साइकिल और स्टैंड पर काॅपी मिला है। कॉपी पर कोच का मोबाइल नंबर और आई लव यू सर लिखा था। हालांकि, छात्र पुल तक कैसे पहुंचा और इसके बाद कहां गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता के मुताबिक, दिव्यांशु को जम्मू-कश्मीर में ताइक्वांडों प्रतियोगिता खेलने जाना था। 

रविवार रात वाराणसी से उसकी ट्रेन होने की बात थी। हालांकि, प्रतियोगिता कहां होनी थी और किस स्तर पर उसका चयन हुआ था, इसकी विस्तृत जानकारी परिवार को नहीं है। रमेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेटा परेशान दिखाई दे रहा था। उसे बार-बार फोन आते थे, लेकिन पूछने पर वह कुछ नहीं बताता था। 

विज्ञापन

पिता ने जताई आशंका

पिता को आशंका है कि फोन करने वाला कोई व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था और पैसों की मांग से जुड़ी भी कोई बात हुई थी। रमेश यादव ने बताया कि कोच अब्दुल मलिक खान ने पहले दिव्यांशु से एक हजार रुपये मांगे थे। बेटे ने रकम भेज दी थी। पिता के अनुसार, इसके बाद यह पैसा किसी दूसरे लड़के को ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई। रविवार को कोच का फोन आने के बाद ही उन्होंने बेटे को अकादमी जाने के लिए कहा था। 

रमेश ने आशंका जताई कि बेटा किसी के साथ चला गया हो या कोई उसे अपने साथ ले गया हो। हालांकि, अभी तक इस आशंका की पुष्टि करने वाला कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। एनएचएआई से सीसीटीवी का डीबीआर मंगाकर खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed