फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student made hostage in shop in Bhojuveer, students created ruckus

Varanasi News: भोजूबीर में छात्र को दुकान में बनाया बंधक, छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Student made hostage in shop in Bhojuveer, students created ruckus
यूपी कॉलेज के बीए के एक छात्र को भोजूबीर के एक दुकानदार द्वारा बंधक बनाए जाने और मारपीट का आरोप लगाकर छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने दुकान का शटर उठवाकर छात्र को बाहर निकलवाया। घटना के संबंध में छात्र और दुकानदार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।भोजूबीर में शुक्रवार को यूपी कॉलेज के छात्रों का चाय दुकानदार और उसके स्टाफ के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। घटना के संबंध में दुकानदार शरद कुमार मिश्रा ने छात्रों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी थी। यूपी कॉलेज के बीए के छात्र देवेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार को भोजूबीर स्थित एक दुकान में चाय पी रहा था। उसी दौरान दुकानदार शरद कुमार मिश्रा और उसके साथी उसे घसीटते हुए दुकान में ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दुकान के अंदर बंद कर दिया। इसकी जानकारी जब उसके दोस्तों को हुई तो सभी ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे दुकान से बाहर निकलवाया। छात्र देवेश ने बताया कि वह शुक्रवार को छात्रों और दुकानदार के बीच हुई मारपीट की घटना में शामिल नहीं था। उधर, इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी प्रभुकांत ने कहा कि छात्र और दुकानदार की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article