{"_id":"eb4243428608aa22098d5eab9037cea1","slug":"student-group-clashes-on-video-clip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वीडियो क्लीप पर सरेआम संघर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वीडियो क्लीप पर सरेआम संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विद्यापीठ कैंपस से ईंट चोरी की वीडियो क्लिप बनाने पर गुरुवार की शाम हुए विवाद में दो छात्र गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव से कैंपस में अफरातफरी मच गई। दो छात्र घायल हो गए जबकि कई को हल्की चोटें आईं। फिर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दोनों छात्र गुट सड़क पर उतर आए। अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
हालात पर काबू पाने के लिए एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ चेतगंज, एसओ सिगरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब नौ बजे दोनों गुटों को समझाकर शांत कराया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
काशी विद्यापीठ कैंपस में पुस्तकालय के पास निर्माण कार्य के लिए ईंट रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार विद्यापीठ के ही एक प्रोफेसर का भतीजा टिंकू रिक्शा ट्राली लेकर आया और उस पर ईंट लादने लगा। वहां विश्वविद्यालय प्रशासन के एक वरिष्ठ महिला अधिकारी भी थीं। वहां मौजूद पत्रकारिता विभाग का एक छात्र इसकी वीडियो क्लिप बनाने लगा।
विज्ञापन
उस पर टिंकू की नजर पड़ी तो उसने अपने बडे़ भाई गौरव उर्फ पिंचू को बुला लिया। दोनों ने वीडियो क्लिप बनाने वाले छात्र की पिटाई कर दी। बचाने गए मोहित सिंह नामक छात्र की भी पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में छात्र आमने-सामने आ गए। मारपीट के बीच दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
इस बीच, एक गुट ने विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के निकट एक कालेज के कार्यालय पर तोड़फोड़ के बाद पथराव कर दिया। इसके विरोध में फातमान सिगरा रोड पर गौरव सिंह उर्फ पिंचू समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। मोहित सिंह के समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तभी पिंचू सिंह समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मोहित सिंह के समर्थकों ने सिगरा थाने के सामने सड़क जाम कर दी।
मारपीट और पथराव में मोहित और गौरव दोनों को चोटें आई हैं। मोहित को इलाज के लिए एंबुलेंस से दीनदयाल और गौरव को कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया। मामले में संदीप सिंह की तहरीर पर मोहित सिंह सहित पांच नामजद एवं दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मोहित सिंह ने भी टींकू सिंह, गौरव उर्फ पिंचू सिंह, पप्पू सिंह, अच्युत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, चोरी का केस दर्ज कराया है।