फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student gets a reply to wish PM Modi on his birthday

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने छात्र को आया जवाब, पढ़िए क्या लिखा है जवाबी पत्र में 

Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student gets a reply to wish PM Modi on his birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई संदेश भेजने वाले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि के छात्र सुदामापुर निवासी पंकज विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री ने आभार पत्र प्रेषित किया है। इसे लेकर छात्र और उसके परिवार के लोग गदगद हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि देशवासियों से निरंतर मिलने वाला स्नेह मुझमें ऊर्जा भर देता है। आत्मीय भाव से भरे ऐसे शब्द मुझे लोक कल्याण और देशसेवा के लिए जी-जान से जुटे रहने और दिन-रात प्रयास करने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं। 130 करोड़ भारतीयों की सामर्थ्य शक्ति से देश सतत आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कृत संकल्पित प्रयासों से देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने और मजबूत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हम अवश्य सफल होंगे, ऐसा विश्वास है। पीएम मोदी का पत्र डाक से मिलने के बाद विधि का छात्र और उसके पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed