फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student expelled for showing black flag to Vice Chancellor

Varanasi News: कुलपति को काला झंडा दिखाने वाला छात्र निष्कासित

Sat, 25 Mar 2023 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Student expelled for showing black flag to Vice Chancellor
कुलपति को काला झंडा दिखाने वाला छात्र निष्कासित
विज्ञापन

- अगली कक्षाओं में दाखिला व रोजगार भी नहीं मिल सकेगा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू मंच कला संकाय में धरना प्रदर्शन और कुलपति को काला झंडा दिखाने के मामले में छात्र जय प्रकाश जायसवाल को शनिवार को निष्कासित कर दिया गया। इसकी पुष्टि कुलसचिव ने की है। जयप्रकाश को विश्वविद्यालय की अगली कक्षाओं में दाखिला व रोजगार भी नहीं मिल सकेगा। इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बैचलर इन वोकेशनल (बीवोक) रिटेल एंड लॉजिस्टिक्ट मैनेजमेंट के छात्र जयप्रकाश जायसवाल ने 21 जनवरी 2023 को मंच कला संकाय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया था। उस पर कुलपति को काला झंडा दिखाने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच चीफ प्रॉक्टर ने की थी। चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट व स्थायी समिति की अनुशंसा पर विचार करते हुए कुलपति प्रो. एसके जैन ने निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक, छात्र जयप्रकाश को भविष्य में बीएचयू में शिक्षा के लिए प्रवेश व रोजगार पाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed