फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student election in kashi vidyapith three candidate fight on president post

काशी विद्यापीठः छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पर त्रिकोणीय तो महामंत्री पर सीधी टक्कर

Mon, 08 Oct 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 Oct 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Student election in kashi vidyapith three candidate fight on president post
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अब त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। महामंत्री पद पर दो ही प्रत्याशी के मैदान में होने से सीधी टक्कर होगी। रविवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए अब चार प्रमुख पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री) के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा सात संकायों में प्रतिनिधि पद के लिए 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। नाम वापसी के बाद अब जबकि फाइनल सूची जारी हो गई है, ऐसे में प्रचार तेज हो गया है।
विज्ञापन


इधर कुछ प्रत्याशियों ने हॉस्टलों के साथ ही डोर टू डोर संपर्क भी शुरू कर दिया है। चुनाव अधिकारी प्रो.मुन्नीलाल के निर्देशन में चल रही चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले राजमंगल पांडेय और उपाध्यक्ष पर राहुल साहनी ने अपना नाम वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पर तीन और उपाध्यक्ष पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि महामंत्री पर दो ही प्रत्याशी हैं। चुनाव अधिकारी की ओर से वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। 

इनके भाग्य का होना है फैसला

अध्यक्ष : विकास पटेल, अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मौर्य।
उपाध्यक्ष : आशु कुमार वर्मा, प्रीत सौरभ मिश्र, पवन कुमार यादव, राजन कुमार यादव।
महामंत्री : अंशु कुमार मिश्रा, दिगवंत पांडेय।
पुस्तकालय मंत्री : अंकित कुमार बेनवंशी, विनय मौर्य, आकाश कुमार गुप्ता, राज किरण कुमार मौर्य, रोशन कुमार राय।

संकाय प्रतिनिधि पर दावेदार

मानविकी : मंगल यादव व सूरज कुमार पांडेय
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : गोलू प्रसाद सोनकर, अमन सिंह व उत्तम सिंह यादव
समाज विज्ञान : पवन कुमार, रविकांत, पंकज कुमार व राघवेंद्र विक्रम सिंह
समाज कार्य : अमित जायसवाल, रोहित कुमार गिरी व सचिन वर्मा
शिक्षा संकाय : ऋजू मिश्रा
विधि : अजीत कुमार सिंह
वाणिज्य एवं प्रबंधन : हर्ष कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed