फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student election candidate do campaign on social media

विश्वविद्यालय में छुट्टियों के बीच इन लोगों का सहारा बना सोशल मीडिया

Thu, 19 Oct 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 19 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
student election candidate do campaign on social media
demo pic
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। छुट्टियों  में भले इस वक्त चुनाव प्रचार थमा हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया छात्रनेताओं का बड़ा सहारा बना हुआ है। व्हाट्स एप और फेसबुक पर छात्रसंघ चुनाव का जमकर प्रचार हो रहा है, जिससे कि पूरा माहौल सियासी हो चला है।
विज्ञापन


संभावित प्रत्याशी और दावेदार दोनों ही सोशल मीडिया के जरिये छात्रों को अपनी ओर करने में जुटे हैं। रोजाना दर्जनों फोटो और पोस्ट अपलोड किए जा रहे हैं। सभी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। यही हाल यूपी कॉलेज और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज का भी है। 
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ का छात्रसंघ चुनाव तीन नवंबर को है, जबकि यूपी कॉलेज में पांच नवंबर को मतदान होगा। यूपी कॉलेज में चुनाव के लिए नामांकन 24 अक्तूबर को होगा जबकि विद्यापी 25 को नामांकन होना है। इससे पहले 23 को कॉलेज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इतने दिन की छुट्टियों के बीच छात्रनेता सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाए हुए हैं। दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की एक साथ शुभकामनाएं देने के साथ ही वो वोट की अपील भी कर रहे हैं।

रोजाना छात्रों के हित में काम करने की बात कहते हुए वोट मांग रहे हैं। कर्म खर्च में अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने का ये आसान तरीका भी है। यही नहीं छात्रों के मोबाइल पर भी मैसेज के जरिये भी वो वोट के लिए उन पर निशाना साध रहे हैं। 

काशी विद्यापीठ में प्राइवेट फार्म भरने को दस दिन बाकी

student election candidate do campaign on social media
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में व्यक्तिगत परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने को अब से महज 10 दिन का वक्त रह गया है। इसके लिए चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।

चालान जनरेट करने के साथ ही इलाहाबाद या एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा में चालान या ई-बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क एक नवंबर तक जमा करना है। तीन नवंबर तक परीक्षा आवेदन डाउनलोड किए जा सकेंगे।

वहीं, संस्थागत छात्र-छात्राओं को परीक्षा आवेदन तीन नवंबर तक भरना है। साथ ही आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी छह नवंबर तक संकाय, विभाग और महाविद्यालय में जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed