फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student dies in a head-on collision between two bikes

Varanasi News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से परीक्षार्थी की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Student dies in a head-on collision between two bikes
कपसेठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में नौंवी के छात्र की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र परीक्षा देने के लिए बाइक से स्कूल जा रहा था। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के बंजारी नटवा निवासी आदित्य कुमार आजाद (15) बाइक से कपसेठी के बनकट गांव में एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। स्कूल के पास सामने से आ रहे कपसेठी गांव निवासी विशेष कुमार दुबे की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों को पुलिस ने हाथी बाजार राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आदित्य कुमार को बीएचयू ट्रॉमा भेजा, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक सवार विशेष कुमार दुबे को परिजनों ने भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता सेवापुरी ब्लॉक में सफाई कर्मी हैं। नहवानीपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। आदित्य नौंवी का छात्र था। मां सरोज देवी का रो–रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed