{"_id":"688b1d18b93c20a4090d2512","slug":"student-died-after-hit-by-high-speed-tractor-in-varanasi-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान
Thu, 31 Jul 2025 01:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:07 PM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में स्कूल से लौट रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में जंसा- राजातालाब मार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर वापस लौट रही कक्षा चार की छात्रा की गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
हरसोस गांव निवासी रमाशंकर बिंद की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी बिंद क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार को भी विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी। जैसे ही विद्यालय से कुछ दूर पहुंची कि जंसा की तरफ से गिट्टी लादकर राजातालाब की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बिना नंबर के ट्रैक्टर को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। घटना देख आसपास के ग्रामीण सहित परिजन मौके पर पहुंच गए और जंसा-राजातालाब मार्ग पर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी एवं टैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; BHU: आईआईटी कानपुर के प्रो. अजीत चतुर्वेदी बने बीएचयू के कुलपति, आईआईटी बीएचयू में भी रहे प्रोफेसर
पुलिस समझाती रही, परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे
वहीं परिजनों को उग्र होता देख स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने राजातालाब एवं मिर्जामुराद थाने की फोर्स बुलाई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वहीं पिता रमाशंकर बिंद डीएलडब्ल्यू रेलवे में नौकरी करते हैं। घटना से मां इसरावती देवी का रो- रोकर बुरा हाल है ।
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
उधर, थाना कैंट क्षेत्र के फुलवरिया वरुणा पुल पर दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
उधर, थाना कैंट क्षेत्र के फुलवरिया वरुणा पुल पर दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।