{"_id":"5f8d51a9df470919972b1958","slug":"struggle-after-receiving-message-of-blast-in-bhu-hospital-investigation-started-with-dog-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में धमाका करने का मैसेज मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड से जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में धमाका करने का मैसेज मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड से जांच शुरू
Mon, 19 Oct 2020 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से धमाके करने का धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह 9 बजे पहुंची पुलिस की सुचना के बाद अस्पताल में जांच शुरू हो गई है। पहले डिप्टी चीफ प्रॉक्टर फिर थोड़ी देर बाद ही एमएस भी अस्पताल आ गए। हलांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बात सही है या अफवाह लेकिन प्रशासनिक अमले की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ही किसी ने पुलिस को मैसेज भेजा कि अस्पताल में शार्ट सर्किट से धमाका किया जा सकता है। यह बात सही है कि गलत, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन पुलिस के साथ ही अस्पताल प्रशासन भी परेशान है।
विज्ञापन
अस्पताल के सभी वार्डों में सर्किट की जांच कराई जा रही है। मैसेज भेजने वाले ने शॉर्ट सर्किट के माध्यम से बड़ा धमाका करने का मैसेज दिया है। हालांकि अभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम और डॉग स्क्वॉयड भी इस तलाश में लगी है, लेकिन कोई पता नही चल सका है।
विज्ञापन