फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong government gives security and development: CM

मजबूत सरकार देती है सुरक्षा और विकास : सीएम

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strong government gives security and development: CM
वीएनजीआईसी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BHADOHI
अपने तीसरे दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में मजबूत सरकार की खूबियां बताईं। निषाद राज से लेकर संतरविदास तक से सरकार के जुड़ाव को दर्शाया। पड़ोस के प्रयागराज में कुंभ के सफल आयोजन की याद दिलाना नहीं भूले। कहा कि मजबूत सरकार सुरक्षा तो देती ही है, हर तबके के विकास का काम भी करती है। आज यहां विकास दिख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने साढ़े चार साल में जो किया, वह पहले की सरकारों ने नहीं किया। याद करिए जिले की पहचान संत रविदास जी से भी मानी जाती है। उनकी जन्म भूमि के सुंदरीकरण की योजना किसी ने लागू की तो प्रधानमंत्री के हाथों से भाजपा सरकार ने। भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने का काम निषाद राज ने किया। भगवान राम और निषाद राज की प्रतिमाएं बन रही हैं। पीएम की मां गंगा में अपार आस्था है। पहले कुंभ मेला लगाने में तमाम समस्याएं आती थीं। त्योहार आते ही कर्फ्यू लग जाता था, अब शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाते हैं। भाजपा सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।
विज्ञापन

मंच से विकास योजनाएं गिनाईं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कल्याणकारी योजनाएं एक-एक कर गिनाईं। कहा कि जनपद की आबादी 15 लाख 78 हजार है। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हैं। यहां सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। विपक्षी दलों से पूछना चाहिए कि जो विकास सात साल में, साढ़े चार साल में हुआ, वह आजादी के बाद 70 वर्ष में क्यों नहीं हुआ। सीएम ने पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ओडीओपी, शादी अनुदान योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं के फायदे की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed