फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strict stand of Varanasi SSP, said- If policemen will misbehave with someone in lockdown, action will be taken

वाराणसी एसएसपी का सख्त रुख, कहा- लॉकडाउन में किसी के साथ पुलिसकर्मी करेंगे बदसलूकी तो होगी कार्रवाई

Mon, 30 Mar 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 30 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strict stand of Varanasi SSP, said- If policemen will misbehave with someone in lockdown, action will be taken
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी शहर के गोदौलिया सहित कुछेक अन्य जगहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन से बदसलूकी का मामला एसएसपी के पास पहुंचा। इस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी के साथ बदसलूकी न करें, जो भी सड़क पर मिले, उससे घूमने का कारण पूछें।  जवाब संतोषजनक न मिलने पर ही विधिक कार्रवाई करें, लेकिन किसी के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा आमजन से बदसलूकी किए जाने की शिकायत आई तो उसे निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

 

बताते चलें कि लॉक डाउन के बीच बीते दिनों की तुलना में रविवार को 10 बजने के पहले ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गोदौलिया, मैदागिन, चंदुआ सट्टी सहित कुछेक अन्य स्थानों से पुलिस के दुर्व्यवहार की भी शिकायत सामने आईं।

विज्ञापन

 

Strict stand of Varanasi SSP, said- If policemen will misbehave with someone in lockdown, action will be taken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आईजी रेंज से लेकर सिपाहियों तक ने की जरूरतमंदों की मदद

पुलिस की ओर से जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह के साथ ही क्षेत्राधिकारियों और चौकी प्रभारियों ने जन सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और खाद्य सामग्रियां वितरित की। ट्रैफिक पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में एचसीपी प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भोजन तैयार कर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया।

मुहल्लों और गलियों में अंदर-बाहर करते रहे लोग

पुलिस की सख्ती के चलते लोग शहर की प्रमुख सड़कों पर तो नहीं दिखे लेकिन गलियों और मुहल्लों में चहलकदमी करते रहे। मदनपुरा में मुख्य मार्ग पर सन्नाटा पसरा था लेकिन अंदर मुहल्ले और गलियों में लोग एक-दूसरे से बतकही में मशगूल दिखे। कुछ ऐसा ही माहौल शिवाला, गोदौलिया, नई सड़क, बेनिया, दारानगर, औसानगंज और शहर के अन्य इलाकों में भी था। इस बीच सायरन की आवाज सुनाई देते ही लोग इधर-उधर छुप जा रहे थे और माहौल सामान्य होते ही पुन: झुंड में एकत्रित होकर बातचीत शुरू कर दे रहे थे। कुछ जगहों पर पुलिस ने लोगों को फटकारते हुए नाराजगी भी जताई।

Strict stand of Varanasi SSP, said- If policemen will misbehave with someone in lockdown, action will be taken
वाराणसी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला।

सड़कों और कालोनियों में छुट्टा पशुओं का आतंक

लाकडाउन के बीच शहर की सड़कों और कालोनियों में छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। छुट्टा पशु कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं। कई बार तो वाहनों का हार्न बजाए जाने के बाद भी सड़कों पर बीच में ही पशु बैठे रहते हैं। नगर निगम की ओर से भी इन छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कृष्णापुरी कालोनी नेवादा के आरके पांडे ने बताया कि शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। सामान लेने निकलने पर ये पशु दौड़ा लेते हैं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने कहा कि छुट्टा पशुओं से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए योजना बनाई गई है। इन्हें पकड़कर कान्हा उपवन में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed