Varanasi : HSRP के बिना चलाई गाड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई, बनारस में 5.50 लाख वाहन स्वामियों को नोटिस
वाराणसी में 11. 87 लाख 549 दोपहिया, चार पहिया और तीन पहिया वाहन हैं। इनमें से 6.34 लाख 654 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हैं। 5.52 लाख 895 वाहन ऐसे हैं, जो कि सामान्य रजिस्ट्रेशन प्लेट ही फर्राटा भर रहे हैं।
विस्तार
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की समयसीमा समाप्त होने के बाद परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। आरटीओ ने ऐसे वाराणसी जिले में 5.50 लाख वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा है। साथ ही कहा है कि अब चालान काटने और जुर्माना वसूलने का सिलसिला शुरू होगा। बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों से 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रवर्तन की टीमें भी लगाई जा रही हैं।
वाराणसी में 11. 87 लाख 549 दोपहिया, चार पहिया और तीन पहिया वाहन हैं। इनमें से 6.34 लाख 654 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हैं। 5.52 लाख 895 वाहन ऐसे हैं, जो कि सामान्य रजिस्ट्रेशन प्लेट ही फर्राटा भर रहे हैं। करीब एक लाख व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 40 हजार वाहनों में प्लेट नहीं लगे हैं।
इसका संज्ञान लेकर ही आरटीओ ने वाहन स्वामियों के पास मोबाइल पर मैसेज के जरिये नोटिस भेजा है। लिखा है कि आपके वाहन में एचएसआरपी नहीं लगा है। बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाए वाहनों को सड़क पर न दौड़ाएं। अन्यथा वाहन का नियमानुसार चालान होगा।
डाफी टोल प्लाजा पर तीन टीमों की तैनाती
सरकारी महकमे भी बेपरवाह
जिले में कई विभागों में सरकारी वाहन भी बिना एचएसआरपी के फर्राटा भर रहे हैं। अलग-अलग विभागों में 2300 वाहन हैं। इनमें 501 वाहन 15 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, फिर भी सड़क पर दौड़ रहे हैं। हालांकि 501 वाहनों को कबाड़ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मार्च तक स्क्रैप सेंटर का चयन करने के बाद इन वाहनों को वहां खड़ा कर दिया जाएगा।
एचएसआरपी के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन
एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com/index.aspx है। यहां दो विकल्प दिखाई देंगे, जहां पहले में आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और स्टीकर ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि दूसरे में खाली कलर स्टीकर मंगवा सकते हैं। आपको नंबर प्लेट मंगवाने के लिए पहले वाले विकल्प को चुनना है।
फिर आपको वह राज्य चुनना है, जिस राज्य में आपकी गाड़ी पंजीकृत है। इसके बाद अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके क्लिक करना है। विकल्प आने पर दो पहिया वाहन के लिए 300- 400 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 600-1100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
एचएसआरपी के ये हैं फायदे
परिवहन अधिकारी डा. कौशलेंद्र ने बताया कि एचएसआरपी में लगी चिप को स्कैन कर वाहन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर प्लेट वाहनों में स्थायी होता है। इसे बदला नहीं जा सकता है। एचएसआरपी पर दर्ज नंबर से छेड़छाड़ भी नहीं जा सकती है।
बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों को मोबाइल मैसेज के जरिये नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह काम तेजी से चल रहा है। बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का चालान भी किया जाएगा। जुर्माना वसूला जाएगा।- सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ, प्रशासन