लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, 33 गिरफ्तार, 301 वाहन सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्दनेजर वाराणसी जिले में घोषित लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी पुलिस की ओर से सख्ती की गई। मंगलवार को पुलिस ने 301 वाहनों को सीज कर 3508 वाहन का चालान किया। इसके साथ ही 33 लोगों को गिरफ्तार कर 45 लोगों के खिलाफ जिले भर के थानों में 21 मुकदमे दर्ज किए गए।
लॉक डाउन के पहले दिन सोमवार को लोगों ने हद दर्जे की मनमानी की। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग सड़क पर वाहनों के साथ घूमते नजर आए। इससे सीख लेते हुए पुलिस मंगलवार की सुबह से ही सख्त नजर आई। हालांकि इसके बावजूद सुबह 9 बजे तक सड़कों पर भीड़भाड़ का माहौल दिखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती शुरू की तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भेलूपुर, कैंट, चौबेपुर, शिवपुर, आदमपुर, बड़ागांव और सिगरा थाने की पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अलग-अलग थानों में 45 लोगों के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज किए गए। एसएसपी ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी से अपील है कि लॉक डाउन की अवधि तक अपने घरों के ही रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें।
एसएसपी ने दुकान बंद करा कर दर्ज कराया मुकदमा
शहर भ्रमण के दौरान एसएसपी को भेलूपुर क्षेत्र में मारवाड़ी सेवा संघ के समीप कबीर नगर निवासी राजेश कुमार दीक्षित का जनरल स्टोर खुला मिला। एसएसपी ने जनरल स्टोर सीज करा कर भेलूपुर इंस्पेक्टर को राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर जे बताया कि मुकदमा दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।