Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stress free examination event held at PM Shri Government Queen Inter College in Varanasi

तनाव मुक्त परीक्षा: पूरी नींद व व्यवस्थित जीवन शैली से दूर होगा परीक्षा का तनाव, छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में परीक्षा के तनाव से छुटकारा पाने के विषय पर कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को उत्साह से भर दिया। बच्चों को बयाता गया कि पूरी नींद व व्यवस्थित जीवन शैली से परीक्षा का तनाव दूर होगा। 

विज्ञापन
stress free examination event held at PM Shri Government Queen Inter College in Varanasi
तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम ने बच्चों को प्रेरणा और उत्साह से भर दिया। छात्रों को बताया गया कि परीक्षा के समय तनाव इसलिए होता है क्योंकि हमें खुद पर आत्मविश्वास नहीं रहता। इस दौरान पूरी नींद और व्यवस्थित जीवन शैली होनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के काउंसलर और मनोचिकित्सक डॉ. लक्ष्मण कुमार ने कक्षा 9वीं और 12वीं की 300 छात्राओं को 1.30 घंटे तक संबोधित किया। साथ ही उनके सवालों के जवाब दिए। गुस्सा कम करने और एकाग्रता बढ़ाने की प्रैक्टिस कराई। अंत में मेडिटेशन के टिप्स बताए। 
विज्ञापन


शुरुआत प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह और डॉ. लक्ष्मण कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मनोचिकित्सक ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग हम सभी के लिए नुकसानदेह है। अक्सर ऐसा होता है कि हमें समस्या कहीं और होती है और उससे हम खुद को संबंधित मान लेते हैं, जिससे हम अवसाद का शिकार होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौजूदा समय में हमें खुद को व्यवस्थित करना आना चाहिए। प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह ने कहा कि रील वाली बात पर बच्चों ने सबसे कम तालियां बजाई, क्योंकि आप सभी रील देखते हो। हमारे समय में किसी भी बच्चे को तनाव नहीं होता था, लेकिन आज हर बच्चे को डिप्रेशन और तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed