फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   streets of Kashi have become Rajasthani procession of the 125 year old idol of Maa Gangaur

काशी की सड़कें हो गई राजस्थानी: 125 साल प्राचीन मां गणगौर की प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, यहां हुआ विसर्जन

Tue, 01 Apr 2025 03:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:23 AM IST
सार

गवरजा माता के वार्षिक उत्सव पर काशी की सड़कों पर राजस्थानी रंग चटक हो उठा। श्री काशी जीवनदायिनी गोशाला में गाजेबाजे संग मां गणगौर की शोभायात्रा निकली। 

विज्ञापन
streets of Kashi have become Rajasthani procession of the 125 year old idol of Maa Gangaur
गवरजा माता के वार्षिक उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विघ्नहरण विनायक के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में बीकानेर के महाराज गंगासिंह द्वारा पूजित 125 साल प्राचीन मां गणगौर की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, शाम को मारवाड़ी समाज ने लक्ष्मीकुंड में गणगौर की प्रतिमाओं को विसर्जित किया।

विज्ञापन


सोमवार को गोलघर स्थित श्री काशी जीवनदायिनी गोशाला से निकली शोभायात्रा में समाज की महिलाएं राजस्थानी पोशाक में, पुरुष पगड़ी बांधकर माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बैंड-बाजा और शहनाई की धुन पर रामनाम गूंज रहा था। 

विज्ञापन

खूब लगे जयकारे

यात्रा पर सबसे आगे गणपति की प्रतिमा, दूसरे रथ पर माता गणगौर और तीसरे रथ पर महादेव और मां पार्वती विराजमान थीं। शोभायात्रा से पहले गोशाला मैदान में संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने गणेश जी व माता गणगौर की विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

गवरजा माता उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक बजाज और मंत्री पवन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा नीचीबाग, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। मंदिर में मारवाड़ी, माहेश्वरी, मारवाड़ी जैन, खंडेलवाल एवं मैठ क्षत्रिय समाज की महिलाओं व कन्याओं ने मां की पूजा कर आशीर्वाद लिया। 

घरों में विराजमान गणगौर की प्रतिमाओं को लक्ष्मीकुंड में विसर्जित किया। इस दौरान श्याम मंदिर से लक्ष्मीकुंड तक राजस्थानी संस्कृति की छटा नजर आई। लोगों पर पुष्प वर्षा कर रथ पर विराजमान गणेश जी और माता गणगौर की आरती उतारी गई।

विज्ञापन

streets of Kashi have become Rajasthani procession of the 125 year old idol of Maa Gangaur
गवरजा माता की आरती उतारते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने जगह-जगह किया स्वागत
मारवाड़ी युवा मंच महिला गंगा शाखा और मारवाड़ी समाज की ओर से बांसफाटक, मारवाड़ी अस्पताल, गोदौलिया, गिरजाघर व मारवाड़ी युवक संघ के पास मां गणगौर की आरती उतारी गई और शोभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराया। 

नीचीबाग पर भरत सर्राफ, चौक, कोतवालापुरा पर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, मनीष लोहिया, मारवाड़ी अस्पताल पर गौरी शंकर नेवर, संजीव शाह, मारवाड़ी समाज भवन के पास मारवाड़ी युवा मंच महिला गंगा शाखा अध्यक्ष निशा अग्रवाल, अनीता सिंघानिया, ज्योति अग्रवाल, उषा तुलस्यान, रितु शाह की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

होलिका की भस्म और गंगा मिट्टी से बनी प्रतिमा
संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने बताया कि मारवाड़ी समाज की गणगौर पूजा मारवाड़ी समाज की कन्याओं और सौभाग्यकांक्षिणी महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसमें होलिका की भस्म, गंगा और अन्य तालाबों की मिट्टी से गणगौर कानीराम और मालिन की प्रतिमा बनाई जाती है। 

आभूषण से अलंकृत कर उन्हें घर के आंगन में स्थापित कर पूजन किया जाता है। भारत के साथ ही विदेशों में भी इस पर्व को मारवाड़ी समाज उत्साह के साथ मनाता है। शोभायात्रा के साथ 18वें दिन मां गवरजा प्रतिमा का तालाब या कुंड में विसर्जन किया जाता है।

शोभायात्रा में आर के चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज शंकर लाल सोमानी, ओंकार माहेश्वरी, सुरेश तुलस्यान, लोकेंद्र करवा, यदुदेव अग्रवाल, महेश चौधरी, संतोष अग्रवाल, श्याम बजाज, आनंद लड़िया, गौरव राठी, अजय खेमका मौजूद रहे।

अतिथियों का हुआ सम्मान
अध्यक्ष दीपक बजाज ने राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed