फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Storm blew away sheds and roofs, mercury dropped

Varanasi News: आंधी से उड़े शेड और छप्पर, लुढ़का पारा

Fri, 11 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Storm blew away sheds and roofs, mercury dropped
सोनभद्र। गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम ने बृहस्पतिवार को राहत दी। दिन भर हल्के बादल आसमान में मंडराते रहे। दोपहर में आई आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के ऊपर लगे शेड, छप्पर उड़ गए। खलिहान में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भी उड़ गए। किसान बारिश और ओलावृष्टि की आशंका से सहमे हुए हैं। फसल की कटाई और उसे सहेजने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से लगातार चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल है। तापमान में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि उससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास था। तीखी धूप और लू के थपेड़ों से आजिज लाेगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों के बीच ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे गर्मी का असर कम रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक धूल भरी आंधी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक आंधी का असर बना रहा। इससे जगह-जगह टीनशेड, छप्पर उड़ गए। बिजली के तारों को भी क्षति पहुंची। खेतों में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ को सहेजने में किसान जुटे रहे। आंधी के बीच बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। गनीमत रही कि बादल बिन बरसे ही आगे बढ़ गए। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अगले एक-दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। इसे देखते हुए किसानों ने फसलों की कटाई और मड़ाई में तेजी ला दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 22 डिग्री तक पहुंच गया। बताया कि आंधी व बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में भी बदलाव की संभावना है। खलियारी: दोपहर में आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। खलियारी में सूरज के मकान पर लगा सीमेंटेड शेड क्षतिग्रस्त हो गया। आम के बौर को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
विंढमगंज। पिपरी के रिहंद बांध से झारखंड जाने वाले हाईटेंशन लाइन पर विंढमगंज थाने के ग्राम घिवही में बृहस्पतिवार को पेड़ गिर गया। शाम चार बजे के करीब आई तेज आंधी में तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। तेज आवाज से लोग सहम गए। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। कर्मचारी तार की मरम्मत में जुट गए हैं। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह आंधी के दौरान फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से जिले में कोई खास क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान गेहूं की कटाई को शीघ्र पूरा कर लें। जिले के ज्यादातर इलाकों में गेहूं की फसल पक चुकी है। किसान इसकी कटाई भी कर रहे हैं। जहां भी कटाई अवशेष है, उसे तेजी से काटकर सुरक्षित कर लें। मौसम कभी भी बिगड़ सकता है। -जयप्रकाश, उपनिदेशक कृषि।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed