फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelting on the engine of Nilanchal Express in Varanasi

वाराणसी: नीलांचल एक्सप्रेस के इंजन पर पथराव, लोको पायलट घायल होने से आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on the engine of Nilanchal Express in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चौखंडी और सेवापुरी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित पोल नंबर 791/25 के सामने पुरी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली अप नीलांचल एक्सप्रेस के इंजन पर बुधवार को अराजकतत्वों ने पथराव किया। पथराव में लोको पायलट घायल हो गया और इंजन का लुक आउट ग्लास टूट गया। इसके चलते लगभग आधा घंटे तक सेवापुरी स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। सूचना के आधार पर जीआरपी और जंसा थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


अप नीलांचल एक्सप्रेस सुबह 7:49 बजे के लगभग चौखंडी और सेवापुरी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित पोल नंबर 791/25 के सामने पहुंची थी। इसी दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव से लोको पायलट एके भारती के सिर में चोट लगी। घटना के बाद घायल लोको पायलट ने ट्रेन को सेवापुरी स्टेशन पर ले जाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्टेशन अधीक्षक बीके पांडेय को घटना का मेमो दिया। मेमो मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक अराजकतत्व मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट के प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। भदोही स्टेशन ट्रेन पहुंची तो लोको पायलट ने आरपीएफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी और जंसा थाने की पुलिस के साथ ही आरपीएफ ग्रामीणों से पूछताछ कर अराजकतत्वों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed