फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone had to be removed, removed the uterus

Varanasi News: निकालनी थी पथरी, निकाल दिया गर्भाशय

Mon, 10 Apr 2023 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Stone had to be removed, removed the uterus
दो साल पहले हुई थी सर्जरी, दर्द के बाद जांच में सामने आई लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो साल पहले पेट में पथरी से परेशान एक महिला की सर्जरी होनी थी। आरोप है कि यहां ऑपरेशन के समय उसका गर्भाशय ही निकाल दिया गया। महिला को जब दर्द हुआ तो वह अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। यहां गर्भाशय निकाले जाने की खबर सुन वह हैरान हो गई। पति ने सीएमओ कार्यालय और चोलापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी गोविंद मौर्य की पत्नी उषा मौर्य को मई 2020 में पेट में दर्द हुआ तो उसने गांव की आशा से संपर्क किया। पति के अनुसार आशा उसे चोलापुर स्थित निजी हॉस्पिटल ले गई। जहां पर चिकित्सक और संचालक ने महिला के पित्त में पथरी की बात कह कर ऑपरेशन का दिन निर्धारित किया। पति गोविंद मौर्य का कहना था कि मई 2020 में उसने पत्नी का ऑपरेशन कराया। इसके बाद दर्द होने पर दोबारा उसी अस्पताल गई तो उसे दर्द निवारक दवा देकर घर भेज दिया गया। पति ने बताया कि पिछले दिनों दर्द फिर हुआ तो जिले के अन्य अस्पतालों में भी दिखाया तो पता चला कि उसकी पत्नी के पेट में अभी भी पथरी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड में जो रिपोर्ट आई है, उसमें पता चला कि पथरी का ऑपरेशन ही नहीं हुआ है बल्कि गर्भाशय निकाल लिया गया है। उसने किसी तरह दूसरा ऑपरेशन कराया। इस बारे में सीएमओ वाराणसी, थाना प्रभारी चोलापुर को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद मौर्य की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed