फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stone attack on running trains by passengers at bhadohi in uttar pradesh

यूपीः भदोही में चलती ट्रेनों पर यात्रियों ने किया पथराव, मची अफरातफरी, इस बात की थी नाराजगी

Thu, 22 Nov 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 22 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
stone attack on running trains by passengers at bhadohi in uttar pradesh
बुधवार रात आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर काटा बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार अहले सुबह चलती ट्रेनों पर पथराव किया गया गया। 
विज्ञापन


यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों का गेट नहीं खुलने से ट्रेन में चढ़ पाने में असफल यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। नाराज यात्रियों ने दो ट्रेनों पर पथराव कर दिया। इससे बोगियों के शीशे टूट गए। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर लंबे समय से ट्रेन का इंतजार कर रहे कई यात्रियों की  ट्रेन गेट नहीं खुलने से छूट गई। इसके बाद टिकट वापस करने को लेकर भी स्टेशन पर हंगामा हुआ।
 
दीपावली और छठ पूजा संपन्न होने के बाद परदेशियों की वापसी से ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। बुधवार रात 11.48 बजे दानापुर-उधना एक्सप्रेस वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। जनरल टिकट लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्री जब ट्रेन पर चढ़ने के लिए  पहुंचे तो अंदर बैठे यात्रियों ने गेट ही नहीं खोला। काफी शोर मचाने के बाद भी जब बोगी का गेट नहीं खुला तो यात्री उग्र हो गए और उन्होंने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे बोगी के शीशे टूट कर बिखर गए।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को अलसुबह छह बजे के आसपास पहुंची दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ भी ऐसा ही हुआ। हालांकि पथराव में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बावजूद इसके  स्टेशन पर बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिखीं। गेट बंद होने से कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उधर  टिकट लेकर शाम से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे भोरी महजूदा निवासी राजबली यादव ने बताया कि शाम से ही स्टेशन पर बैठा हूं। रात बीत गई। इस दौरान तीन ट्रेनें गुजर गईं, लेकिन गेट बंद रहने के कारण किसी पर सवार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री गुलाबधर बिंद, गुलाब शंकर यादव ने भी बताया कि भीड़ के कारण गेट नहीं खुला और ट्रेन पर सवार नहीं हो पाया। सहायक स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने ईंट-पत्थर चलने की बात से अनभिज्ञता जताई। कहा कि टिकट वापसी को लेकर कुछ यात्रियों ने किचकिच की।  

 

टिकट वापसी को लेकर हंगामा  


भीड़ के कारण ट्रेन छूट जाने के बाद यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर हंगामा किया। ट्रेन पर सवार नहीं हो पाने वाले यात्रियों की टिकट काउंटर पर वापसी के लिए भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई यात्रियों का टिकट समय अधिक होने से वापस नहीं हो सका। इससे वे हंगामा करने लगे। रेलवे कर्मचारियों का कहना था कि जनरल टिकट तीन घंटे के अंदर ही वापस किया जा सकता है। जबकि यात्रियों का कहना था कि ट्रेन पर सवार न हो पाने से इंतजार में ही काफी समय निकल गया। ट्रेन पर अगर यात्री सवार नहीं हो पा रहे हैं तो इसके लिए रेलवे जिम्मेदार है। बृहस्पतिवार को भरी ट्रेनों में नहीं चढ़ पाने पर 100 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट वापस किया, जिससे रेलवे को लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ।  
  
 

ट्रेनों में भारी भीड़, कई में नो रूम  

 दीपावली और डाला छठ के बाद से ही ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन का कोटा पूरी तरह से फुल चल रहा है। तमाम प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है। दिल्ली की रूट की गाड़ियों में टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। ज्यादातर गाड़ियों में लंबे समय तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

ज्ञानपुर रोड स्टेशन के टिकट पर्यवेक्षक राजीव दुबे के मुताबिक दानापुर-उधना, रांची-कुर्ला, स्पेशल मंडुवाडीह-कुर्ला, जनसाधारण रक्सौल-कुर्ला में 15 दिसंबर तक सीटें फुल हैं। पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में भी 11 दिसंबर तक सीट नहीं है। यही हाल भदोही रूट की गाड़ियों में भी रहा। बता दें डाला छठ पर्व के बाद बिहार की ओर से चलने वाली लगभग सभी ट्रेनें भरी हुई चल रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed