यूपी: विदेश से वसूलवाता है रंगदारी, न देने पर शूटरों से करा देता है हत्या, एसटीएफ ने पकड़ा
- रंगदारी न मिलने पर गुजरात के बिल्डर की हत्या के प्रयास का आरोपी शूटर गिरफ्तार
- आजमगढ़ निवासी बदमाश मुंबई की ट्रेन में बैठने के लिए वाराणसी आया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के जामनगर के बिल्डर से रंगदारी न मिलने पर उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोपी शूटर को सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के छावनी क्षेत्र से एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया। शूटर की शिनाख्त अंतरप्रांतीय बदमाश और आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना के बिलारी मडया निवासी पंकज कुमार के तौर पर हुई है।
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती 28 जनवरी को जामनगर के बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया के ऊपर माफिया जयेश मूलजी भाई पटेल ने दो करोड़ की सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से जानलेवा हमला कराया था। इस घटना में वांछित शातिर शूटर पंकज कुमार की गिरफ्तारी के लिए जामनगर पुलिस ने एसटीएफ से मदद मांगी थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान सोमवार को पता लगा कि पंकज कुमार छावनी क्षेत्र में मौजूद है और वह कैंट रेलवे स्टेशन से मुंबई की ट्रेन में बैठने जा रहा है। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जामनगर पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पंकज को प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई।
विदेश में रह कर चलाता है गैंग
पंकज ने पूछताछ में बताया कि टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया जामनगर के प्रसिद्ध बिल्डर हैं। जयसुख मूलजी भाई पटेल जामनगर का कुख्यात माफिया है, उसके ऊपर हत्या और रंगदारी के आरोप में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अपनी गैंग विदेश में रह कर चलाता है। उसके द्वारा बडे़ व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाता है और न देने पर भाड़े के शूटरों से हमला कराया जाता है। उसकी गैंग में रंगदारी वसूलने के लिए मुंबई, हरियाणा, उतर प्रदेश और बिहार के बदमाश हैं।
बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया के रंगदारी न देने पर उसकी हत्या के लिए उसने दो करोड़ रुपये की सुपारी बदमाश भरत उर्फ कच्चो करमसी भाई चोपड़ा व भीमसी उर्फ भीमो गोवा भाई करमो को दिया था। इन दोनों ने घटना को अंजाम देने के लिए शूटर पंकज कुमार व मनिराम को जिम्मा सौंपा था। इसके लिए भीमसी ने मनिराम के खाते में पैसा ट्रांसफर किया था।
अक्तूबर 2020 में पंकज और मनिराम जामनगर गए। भीमसी ने उन्हें एक होटल में ठहराया था, लेकिन उस समय वे घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे। 28 जनवरी 2020 को जामनगर में बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया की हत्या करने के लिए जानलेवा हमला किया गया, लेकिन गोली लगने के बाद भी बिल्डर बच गया। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। सोमवार को उसे ट्रेन से मुंबई जाना था लेकिन उसके पहले ही पकड़ा गया।