फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF nabbed accused of rape absconding from varanasi district jail within 72 hours

Varanasi: जिला जेल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को STF ने 72 घंटे के अंदर दबोचा, जेल कर्मियों पर गिर सकती है गाज

Mon, 06 Mar 2023 11:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 11:36 AM IST
सार

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को धता बताकर दुष्कर्म का आरोपी शनिवार को फरार हो गया था। उसकी तलाश में तीन थानों की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम जुटी थी। सोमवार अलसुबह आरोपी को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
STF nabbed accused of rape absconding from varanasi district jail within 72 hours
वाराणसी जिला जेल से फरार हुआ था राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को धता बताकर फरार दुष्कर्म के आरोपी राजू सिंह को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार अलसुबह भोजूबीर से गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। आज पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी तरफ इस मामले में जिला जेल के छह कर्मियों पर गाज गिर सकती है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन से की है। 

विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में जेल से हुआ था फरार

लालपुर निवासी राजू सिंह को 7 फरवरी को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। राजू चोरी का अभ्यस्त अपराधी भी है। उसके खिलाफ अलग-अलग आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल की बैरक नंबर एक में बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले उनके परिजनों और करीबियों के हाथ में जो मुहर लगाई जाती है, वही मुहर राजू ने न जाने कैसे अपने हाथ में लगवा ली थी। दूसरे पहर के मुलाकाती जब जेल से बाहर जाने लगे तो उन्हीं की भीड़ में शामिल होकर जेल कर्मियों को चकमा देते हुए वह बाहर निकल गया। अब इस बात की जांच की जा रही है कि  जेल में मुलाकातियों के हाथ पर लगने वाली मुहर बैरक तक कैसे पहुंची।

लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया

STF nabbed accused of rape absconding from varanasi district jail within 72 hours
वाराणसी जिला जेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

जेल से बाहर निकलने के दौरान भी गणना होती है। एक-एक मुलाकाती के नाम, पता का मिलान किया जाता है। इसके बावजूद लापरवाही का बड़ा मामला सामने आ गया। जेल प्रशासन की तहरीर के आधार पर राजू के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर वीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बंदी मुलाकातियों की भीड़ के साथ भागा है। घटना की जांच कराई जा रही है। जिस किसी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

जेल से फरार होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया

जेल से बाहर निकल कर वह पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के घर गया और उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया। पीड़िता ने जब इस संबंध में अर्दली बाजार चौकी की पुलिस को सूचना दी तो राजू के जेल से फरार होने का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने राजू के संबंध में जेल प्रशासन से पूछा तो कोई कुछ बता पाने की स्थिति में ही नहीं था। इसके बाद लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और राजू की तलाश शुरू की। मामला कमिश्नरेट के अफसरों के संज्ञान में आया तो राजू की तलाश में तीन थानों की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगा दिया गया।

पुलिस कस्टडी से भी भागने का किया था प्रयास

बीते फरवरी महीने में राजू को गिरफ्तार कर पुलिस अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। उस दौरान भी वह पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था। कचहरी के अधिवक्ताओं ने राजू को पकड़ कर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंपा था। इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार करा कर उसे अदालत में पेश किया गया था।
पढ़ें: बेकाबू कार ने एक ही परिवार को चार लोगों को कुचला, महिला और उसकी दो मासूम नातिन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed