फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Convocation Statistics medalist created AI chatbot Karate player ranked 7th in Asian Championship

काशी विद्यापीठ: MSC के मेडलिस्ट ने बनाया एआई चैटबॉट, कराटे खिलाड़ी को मिली एशियन चैंपियनशिप में सातवीं रैंक

Thu, 26 Sep 2024 12:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 18 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इस दौरान 18 में से 12 गोल्ड मेडल छात्राओं के हिस्से में गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सम्मान पाकर मेधावियों में काफी खुशी का माहौल नजर आया। 

विज्ञापन
MGKVP Convocation Statistics medalist created AI chatbot Karate player ranked 7th in Asian Championship
काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 18 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 18 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा। 18 में से 12 गोल्ड मेडल छात्राओं के हिस्से में गए। दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले मेधावियों में बड़ी प्रतिभाएं दिखीं। गले में मेडल और हाथ में डिग्री लिए इन मेधावियों में कोई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का टूल चैटबॉट बना चुका है तो किसी ने कराटे के एशियन चैंपियनशिप में सातवीं रैंक हासिल कर रखी है।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी आरके त्यागी रहे। उन्होंने दीक्षांत भाषण में कहा कि शिक्षा का मतलब केवल डिग्री लेना नहीं। बल्कि शिक्षा से हम अपनी जड़ों से मजबूत होते हैं और पैसे कमाना ही नहीं सफलता का पैमाना नहीं है।
विज्ञापन


समाज में हम अपना योगदान कितना दे रहे हैं, वही आपको संतुष्टि दे सकता है।। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे। इस दौरान 97,252 उपाधियां डिजीलॉकर में अपलोड कर दी गईं। बाकी 98 छात्र और छात्राओं को मंच से पीएचडी की डिग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले मेधावी

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में शोध कर रहा हूं। मैंने चैटबॉट बनाया गया है। इसे अभी और डेवलप किया जा रहा है। आजकल कई तरह के एआई टूल होते हैं, उनको कैसे इस्तेमाल में लाया जाए, आम जनता के इस्तेमाल के लायक बनाने पर काम कर रहा हूं। - प्रखर गुप्ता, एमएससी-सांख्यिकी

बनना है वायस ओवर आर्टिस्ट
वायस ओवर आर्टिस्ट बनना है। बड़े चैनल में अपनी आवाज के दम पर पहचान बनाना चाहती हूं। आगे विद्यापीठ से ही पीजी करके दिल्ली जैसे शहर में अपना कॅरिअर बनाऊंगी। - प्रीति खन्ना, बीए-मास कम्युनिकेशंस

सीओओ के पोस्ट तक जाना है
विद्यापीठ से बीबीए करने के बाद यूपी कॉलेज में एमबीए में एडमिशन ले लिया है। आगे कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के सेक्टर में काम करना है और सीओओ के पोस्ट तक जाना है। -अंजली श्रीवास्तव, बीबीए
 
बॉलीवुड में बनना है प्लेबैक सिंगर
गायन में ही पीएचडी करनी है। म्यूजिक से ही मुंबई तक का रास्ता तय करना है। आगे बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनना चाहती हूं। विद्यापीठ में शुरू हुआ म्यूजिक थेरेपी का कोर्स काफी शानदार है। -सौमेंद्र आर्या, बी-म्यूज

प्रोफेसर बनने के बाद करूंगी आईएएस की तैयारी
पहले मुझे इतिहास में पीएचडी करनी है। प्रोफेसर बनकर कुछ समय शिक्षा के क्षेत्र में गुजारकर सिविल सेवा की तैयारी करनी है। प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करनी है। - कुसुम पटेल, एमए-इतिहास

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए करूंगी मेहनत
गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए जीतोड़ मेहनत करूंगी। कॉमर्स में कुछ नए काम करना चाहती हूं। इसके लिए मेरे गाइड और कोगाइड दोनों ने पीएचडी कराने में बहुत मदद की। - प्रतिभा शर्मा, पीएचडी-कॉमर्स

कृषि शिक्षा के क्षेत्र में करेंगे बेहतर काम
गोल्ड मिलने के बाद लग रहा है कि शिक्षक बनने में अब कोई रोड़ा नहीं आएगा। कृषि के क्षेत्र में नया करना है। आने वाली पीढ़ी को इससे जोड़ना है। उन्हें जागरूक करना है। - कविश्वर देव पांडेय, एमएससी-एजी

सिविल जज बनना चाहती हूं
विधि और न्याय के क्षेत्र में कुछ बेहतर काम करना है। मैं सिविल जज बनना चाहती हूं। देश को न्याय के रास्ते सेवा देना चाहती हूं। बनारस की ही रहने वाली हूं। - आयुषी मिश्रा, बीए-एलएलबी

आने वाली पीढ़ी को देनी है शिक्षा

शिक्षक बनकर भारत की आने वाली पीढ़ी को देश की सेवा के लिए तैयार करना है। आगे सरकारी शिक्षक बनना है। शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करना है। - सुशील यादव, बीएड
 

कराटे में जीतनी हैं कई स्पर्धाएं
राज्यपाल ने हमारी ताकत और कला को सराहा। आगे भी कई बार जीतने का मौका मिला है। विद्यापीठ में कराटे समेत कई खेलों में बेहतर प्रदर्शन हो रहे हैं। - सौरभ कुमार यादव, कराटे
 
गांधी जी के सपनों का भारत बनाना है
गोल्ड मेडल का श्रेय माता-पिता को देना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने बनारस शहर में पढ़ने के लिए मुझे हर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। गांधी विचार को खूब पढ़ा और रिसर्च किया। अब आगे गांधी जी के सपनों का भारत बनाना है। - आकाश प्रताप सिंह, एमए गांधी विचार
 
मास्टर के बाद पढ़ाई-जॉब साथ में
अकाउंट्स और बिजनेस फील्ड में ऊंचे पदों तक जाना है। फिलहाल इसी फील्ड में मास्टर डिग्री लेने के बाद जॉब और पढ़ाई साथ में करूंगी। - अंकिता, बीकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed