फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Statements of accused doctors will be recorded for the second time in BHU

Varanasi News: डॉक्टरों का बयान दर्ज करेगी समिति

Mon, 30 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Statements of accused doctors will be recorded for the second time in BHU
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी, एमसीएच विंग, ट्रामा सेंटर में फर्जी इंटर्न से ड्यूटी कराने वाले डॉक्टरों (एमबीबीएस इंटर्न) को एक बार फिर जांच समिति के सामने पेश होना पड़ेगा। पहले प्रो. संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने बयान दर्ज करा चुके डॉक्टरों को डॉ. संजय गुप्ता की समिति के सामने भी हकीकत बतानी होगी। समिति फिलहाल साक्ष्य जुटा रही है। इस सप्ताह के शुरुआत में डॉक्टरों को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस मामले में लंका थाने में डॉ. नितिन, डॉ. सौमिक डे, डॉ. कृति अरोड़ा के साथ ही डॉ. शुभम पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, पहली की तरह ही दूसरी समिति के सामने भी फर्जी इंटर्न से बात न हो पाने की चुनौती है। फर्जी इंटर्न के फोन बंद है। दूसरी समिति की जांच इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट एमएस को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

पैसों के लिए किया गलत काम, लटक गया भुगतान
बीएचयू अस्पताल में फर्जी इंटर्न बनकर जिन लोगों ने पैसों की लालच में गलत काम किया, उनका बड़ा नुकसान हुआ है। एक ओर उन पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज हो गया। वहीं, जिन डॉक्टरों की जगह ड्यूटी की थी, उसका भुगतान भी लटक गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने फर्जी इंटर्न ने यह जानकारी दी थी। वीडियो रिकॉर्डिंग में भी डॉ. कृति अरोड़ा की जगह ड्यूटी करने वाली प्रीति चौहान ने भी जनवरी का भुगतान न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed