फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State minister Sivpal yadav participate in a marrige party

वो कभी चले नहीं, हम कभी रुके नहीं

Tue, 10 Feb 2015 01:34 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
State minister Sivpal yadav participate in a marrige party

वाराणसी। ‘वो कभी चले नहीं और हम कभी रुके नहीं।’ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार के कामकाज पर कुछ इसी अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में यह तय हो गया कि झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है और भाजपा के दिन पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बौखलाई हुई भाजपा सांप्रदायिकता का जहर बोने में लगी है लेकिन उसकी उत्तर प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। रोजाना कहीं न कहीं शिलान्यास और लोकार्पण किए जा रहे हैं। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहित के काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हम लगातार विकास के पथ पर चलते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन अब तक कुछ नहीं किया। उन वादों को पूरा करने के दिशा में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से उनकी कलई खुलने लगी है और उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ता जनता को हकीकत बताने में जुट गए हैं। अब भाजपा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश फतह करना ख्वाब ही रह जाएगा।
यहां उनकी दाल करने वाली नहीं है। हम अपने काम के बल पर 2017 के चुनाव में भी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगे। अपनी हार देखकर कुछ लोग सूबे में सांप्रदायिकता का जहर घोलने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि सूबे में घर वापसी के नाम पर सांप्रदायिक फसाद की पृष्ठभूमि तैयार में लगे संगठनों से सख्ती से निपटा जाएगा। वैसे भी जनता के सामने इनकी सच्चाई खुल चुकी है और वह बहकावे में आने वाली नहीं है क्योंकि झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता।

वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के लिए उनके साथ पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल भी पहु्ंचे थे। बाबतपुर हवाई अड्डे पर जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मनोज राय धूपचंडी, रीबु श्रीवास्तव, डा. बहादुर सिंह यादव, डा. केपी यादव, इस्तेकबाल कुरैशी आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed