फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State minister ravindra jaiswal angry over power cuts in varanasi Action against JE sought list of damaged pol

विद्युत कटौती पर बिफरे राज्य मंत्री: वाराणसी में लापरवाह जेई के खिलाफ एक्शन, खराब खंभों और तारों की मांगी सूची

Wed, 12 Jun 2024 08:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:22 PM IST
सार

Varanasi News: लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए अतिक्रमण एवं तोड़फोड़ के मलबे को तत्काल मौके से हटाकर बरसात से पूर्व सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।

विज्ञापन
State minister ravindra jaiswal angry over power cuts in varanasi Action against JE sought list of damaged pol
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में विद्युत, नगर निगम, जलकल, जलनिगम आदि के अधिकारियों के साथ बैठक किया।

विज्ञापन


विद्युत कटौती के संबंध में विभागीय अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग व अत्यधिक तापमान से ट्रिपिंग की समस्या आई, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा समस्या का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया गया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में 750 मेगावाट का डिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि 10 हजार पोल बदला जाना था। फिर भी अभी पोल नहीं बदले जाने व जगह-जगह लटकते तारों पर नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि सभी 28 वार्डों में क्षेत्रीय जेई व पार्षद की टीम बनाकर स्थलीय जांच करा लिया जाए कि उनके क्षेत्र में हटने वाले विद्युत पोल हटे कि नहीं और लटकते हुए तार दुरूस्त हुए कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने एक सप्ताह में अभियान चलाकर इस कार्य को दुरूस्त कराएं जाने का निर्देश दिया। विद्युत पोल आदि कार्य में ठेकेदारों द्वारा मनमानी किए जाने की पार्षदों की शिकायत पर जांच कराए जाने का निर्देश दिया। 

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कूड़ा का नियमित निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। सड़क पर गंदगी करने वाले पर कार्यवाही करने व उनका चालान करने पर जोर दिया। 

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि तोड़फोड़ के दौरान क्षेत्रीय कई घरों के सीवर एवं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इन्हें तत्काल अभियान चलाकर लोक निर्माण विभाग दुरुस्त करवाएं। पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने क्षेत्रीय पार्षदों से ऐसे क्षतिग्रस्त लाइनों के बाबत जानकारी उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया, जिससे उसकी मरम्मत शीघ्र कराया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम मंत्री एवं पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्युत, पेयजल, सीवर एवं कूड़ा उठान आदि के बाबत समस्याओं का युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर विभागीय अधिकारियों से हर हालत में समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकार अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता पर कराये। ताकि समस्या न होने पाएं। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जिलाधिकारी सदर सार्थक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी एवं अभियंता सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया

कांग्रेस की प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर रायबरेली के सांसद राहुल गांधी द्वारा गत दिनों दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इसे राहुल गांधी का बचकाना बयान बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल पगला गए हैं।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा है कि राहुल गांधी का बचकाना बयान है कि प्रियंका वाराणसी से लड़ती तो मोदी जी हार जाते। राहुल को क्या पता की काशी एक प्राचीन धार्मिक नगरी है, यहां इटली की नतिनी जो ठाट-बाट से रहती हो तथा जिनको पूजा पाठ का ज्ञान न हो बाबा विश्वनाथ जी वैसे ही उनकी जमानत जब्त करा देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed