{"_id":"59f5ab114f1c1b70548b9c47","slug":"state-election-commissioner-meeting-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक के बाद बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त, चुनाव से पहले गुंडा-माफिया को भेजें जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक के बाद बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त, चुनाव से पहले गुंडा-माफिया को भेजें जेल
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने रविवार को यहां वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। तीनों मंडलों में उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियां भी परखीं।
सभी डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि सिर्फ छोटे अपराधियों पर नहीं, बड़े अपराधियों पर भी शिकंजा कसें। चुनाव से पहले अभियान चलाकर गुंडा-माफिया को जेल भेजा जाए।
संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। जिन शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में होगी, उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे तक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कानून व्यवस्था में पहले से सुधार है लेकिन कुछ जिलों में और काम करने की जरूरत है।
वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और गाजीपुर की स्थिति जोन के अन्य जिलों की तुलना में ठीक नहीं है। इन जिलों के डीएम और एसएसपी को खासतौर से हिदायत दी गई है कि वे अभियान चलाकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें।
पेशेवर अपराधियों और सांप्रदायिक और जातीय हिंसा फैलाने वालों को चिह्नित कर उन्हें जेल भेजें। ऐसे बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा गया है। अदालत से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए।

48 घंटे पूर्व सीमाएं सील व शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी
election logo
असलहा लाइसेंसधारकों में जिनकी सामाजिक छवि ठीक न हो, उनके असलहे जमा कराएं। असलहा और कारतूस बेचने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती करें। वह किसे और कितना कारतूस बेच रहे हैं, इसका ब्यौरा उनके रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।
छोटी घटनाओं पर भी पूरी गंभीरता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। बताया कि चुनाव से 48 घंटे पूर्व सीमाएं सील कर दी जाएंगी और शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी की मांग के हिसाब से ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।
संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम का आनलाइन रेंडमाइजेशन कराया जा रहा है। जल्द ही इसकी तिथि तय कर दी जाएगी।
कहा मतदान केंद्र से सौ मीटर की दूरी तक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। समीक्षा बैठक में एडीजी जोन वाराणसी बी महापात्रा, तीनों मंडलों के कमिश्नर, डीएम और एसएसपी मौजूद थे।