{"_id":"66a4835595a1cc871a005d82","slug":"state-construction-corporation-officer-spent-238-more-than-income-in-varanasi-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: राजकीय निर्माण निगम के अफसर ने खर्च किए आय से 238% ज्यादा, जांच के बाद दर्ज किया गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: राजकीय निर्माण निगम के अफसर ने खर्च किए आय से 238% ज्यादा, जांच के बाद दर्ज किया गया मुकदमा
Sat, 27 Jul 2024 10:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:49 AM IST
सार
आय से 238% ज्यादा खर्च करने के मामले में जांच के बाद सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर थाने में राजकीय निर्माण निगम के अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आय से 238 प्रतिशत अधिक खर्च के आरोप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के इकाई प्रभारी मनोज यादव उर्फ मनोज कुमार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर विवेक मिश्र की तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विवेक मिश्र ने बताया कि नौ जुलाई 2021 को चोलापुर थाना के रामगाव (पलही पट्टी) के मूल निवासी मनोज कुमार के खिलाफ खुली जांच का आदेश सतर्कता अधिष्ठान को दिया गया। जांच कर 19 मार्च 2024 को रिपोर्ट सरकार को भेजी गई।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि मनोज कुमार ने प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के राजकीय निर्माण निगम में अपर परियोजना प्रबंधक, विद्युत इकाई के रूप में कार्यरत रहते हुए वैध स्रोतों से 88 लाख 63 हजार 739 रुपये आय अर्जित किए। इसी अवधि में मनोज कुमार द्वारा दो करोड़ 99 लाख 19 हजार 910 रुपये व्यय किए गए।
विज्ञापन
इस तरह से जांच के लिए निर्धारित अवधि में मनोज कुमार ने अपनी आय से दो करोड़ 10 लाख 56 हजार 171 रुपये अधिक व्यय किया। यह रुपये मनोज कुमार की आय से 238 प्रतिशत ज्यादा हैं। इस संबंध में मनोज कुमार कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत कर सके। मनोज कुमार का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।