{"_id":"61439fff8ebc3e8460191ff3","slug":"stale-food-reached-schools-children-returned-home-without-eating-varanasi-news-vns6120214159","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पहुंचा बासी भोजन, बिना खाए घर लौटे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पहुंचा बासी भोजन, बिना खाए घर लौटे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के वितरण में लापरवाही दो मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। पहला मामला पहलू के पूरा प्राथमिक विद्यालय का है जहां मेन्यू में दाल रोटी की जगह बदबूदार चावल और दाल परोसा गया। दूसरा मामला प्राथमिक विद्यालय चुरामनपुर का है जहां दाल से बदबू की शिकायत के बाद 87 बच्चे बिना खाए ही घर चले गए। मामले की सूचना के बाद बीएसए ने संबंधित एनजीओ के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिए हैं।
पहलू के पूरा प्राथमिक विद्यालय में जब मध्याह्न भोजन पहुंचा तो प्रधानाध्यापक ममता गुप्ता ने उसकी जांच की। जब उन्होंने दाल को सूंघा तो उसमें बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने पूरे खाने को फेंकवा दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय चुरामनपुर में हेडमास्टर साधना शुक्ला ने मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की। साधना ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेन्यू में बच्चों को दाल रोटी दी जाती है। लेकिन एनजीओ की ओर से जो खाना आया था उसमें दाल चावल था जो खराब होने से बच्चों ने खाने से मना कर दिया।
मिड डे मील में लापरवाही की शिकायत सामने आई है, इसे लेकर एनजीओ से जवाब मांगा गया। यह शिकायत शासन को भी भेजी है।- राकेश सिंह, बीएसए