{"_id":"5c34c4a5bdec2256c93f88a0","slug":"staff-nurse-dead-body-found-on-hostel-roof-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में हॉस्टल की छत पर मिला स्टाफ नर्स का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में हॉस्टल की छत पर मिला स्टाफ नर्स का शव
Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत भदवर स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्टाफ नर्स पूजा राय (24) मंगलवार को हॉस्टल की छत पर मृत पड़ी मिली। पूजा के समीप ही बेहोशी का इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूजा के कमरे से मिली डायरी में काफी शायरी लिखी मिली और सोमवार की रात वह अपने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर के बड़हलगंज थाना के विशुनपुरवा की रहने वाली पूजा राय की परवरिश उसके पिता दिनेश राय की मौत के बाद आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित ननिहाल में हुई। बीते एक साल से वह भदवर स्थित मेडिकल कॉलेज में काम कर रही थी और यहीं हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन
रूम पार्टनर के अनुसार सोमवार की रात लगभग एक बजे उसकी नींद खुली तो पूजा अपने बिस्तर पर नहीं थी। इस पर रूम पार्टनर ने सोचा कि पूजा ड्यूटी करने गई होगी। मंगलवार की सुबह हॉस्टल की छत पर एक युवती टहलने गई तो उसे पूजा मृत पड़ी मिली।
पुलिस की सूचना पर पूजा का ममेरा भाई सचिन और मां नीता देवी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पड़ताल कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।