फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSB personnel suicide after fight with wife

पत्नी से विवाद के बाद एसएसबी के जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 03 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 03 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
SSB personnel suicide after fight with wife
suicide at railway track
यूपी के आजमगढ़ में एसएसबी के एक जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी कुछ दिनों पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसकी तैनाती यूपी के बहराइच जिले में थी। बताया जाता है कि पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस पहचान होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन


मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव निवासी उमेश चंद यादव (32) पुत्र कांता सीमा सशस्त्र बल का जवान था। उसकी भर्ती 2005 में हुई थी। उमेश की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। वह दो बेटों का पिता था। वह बहराइच जिले में तैनात था। उमेश करीब एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घर आने पर किसी बात को लेकर उमेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को झगड़ा होने के बाद उमेश बाइक लेकर घर से निकला और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय डगरा के पास पहुंच गया। दिन में साढ़े तीन बजे मऊ की ओर से आजमगढ़ की ओर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उमेश अपनी बाइक ट्रैक के किनारे खड़ा कर दिया और जैसे ही ट्रेन आई उसके आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। देखने वालों में एक उमेश का रिश्तेदार था, जिसने उसकी पहचान की। रिश्तेदार ने ही बताया कि उमेश घरेलू कलह से परेशान चल रहा था। पुलिस उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed