फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSB personnel including two killed in road accident at sonebhadra

सोनभद्र में हादसा: एसएसबी जवान समेत दो की मौत, चार नवंबर को होनी थी सगाई

Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
SSB personnel including two killed in road accident at sonebhadra
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित फ्लाई ओवर पर गुरुवार की भोर में खड़े ट्रक में एक बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें वीरेंद्र कुमार गौड़ (32) सशस्त्र सीमा बल का जवान है। दूसरा मृतक राजेश यादव (31) कृषक है। दोनों गाजीपुर के निवासी हैं औैर बाइक से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। एक युवक हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


गुरुवार भोर में  करीब तीन बजे राबर्ट्सगंज के मंडी समिति के समीप फ्लाई ओवर पर खड़े खाली ट्रक में पीछे से बाइक टकरा कर अंदर घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल सीपी पांडेय और कस्बा चौकी इंचार्ज पहुंच कर घायलों को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त गाजीपुर के मुहम्दाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गौड़ (32) और राजेश यादव (31) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जख्मी भाई को देखने निकला था लेकिन रास्ते में मिली मौत

पुलिस ने युवकों के मोबाइल से उनके घरवालों को सूचना दी तो पता चला कि वीरेंद्र सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पद पर झारखंड में तैनात है। दोपहर बाद मृतकों के घरवाले अस्पताल पहुंचे। शाम को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र दो भाइयों में छोटा था।

उसका बड़ा भाई बीर बहादुर सिंगरौली के एक कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व बीर बहादुर करेंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया था। भाई को देखने वीरेंद्र अपने साथी राजेश के साथ बाइक से सिंगरौली जा रहा था। दोपहर बाद पुलिस ने शवों का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।  

 सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एसएसबी के जवान वीरेंद्र की चार नवंबर को सगाई होनी थी। सगाई के लिए ही वह अवकाश लेकर घर आया था। घर पर सगाई की तैयारी चल रही थी और उसमें शिरकत करने के लिए कई रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। लेकिन ईश्वर को शायद वीरेंद्र की सगाई मंजूर नहीं थी।

बृहस्पतिवार को जैसे ही वीरेंद्र की मौत की खबर घरवालों को हुई कोहराम मच गया। प्रधान प्रति राजेश राय के साथ मृतक के पिता कृष्णो गोड़ और राजेश का भाई विनोद समेत कई लोग राबट्र्सगंज कोतवाली पहुंच गए।ं राजेश को तीन बेटे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed