{"_id":"5fce08ba8ebc3ecf931db562","slug":"ssb-jawan-took-out-two-and-a-half-lakhs-from-bank-for-sister-wedding-crooks-looted-in-mau-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसएसबी जवान ने बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे ढाई लाख, बाइक की डिग्गी से ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसएसबी जवान ने बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे ढाई लाख, बाइक की डिग्गी से ले उड़े बदमाश
Mon, 07 Dec 2020 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ पर सोमवार को बादमाशों ने सेना के जवान की बाइक की डिग्गी तोड़ उसमें रखे ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित एसएसबी का जवान है। घटना के समय वह फल खरीद रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित सेना का जोवान धर्मेंद्र मधुबन थाना क्षेत्र के गोठाबारी चंद्रापार गांव का निवासी है। वह सीमा सुरक्षा बल में सैनिक पद पर कार्यरत है। उसने अपनी बहन की शादी की तैयारियों के लिए स्टेट बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल थे।
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख लिए। फिर वह दुबारी मोड़ पहुंचा, और वहां फल खरीदने चला गया। जब वह वापस बाइक के पास आया तो देखा कि बाइक की डिग्गी टूटी हुई है और उसमें रखे पैसे गायब हैं।
विज्ञापन
यह देख पीड़ित के पांव तले जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।