फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Women's hockey 40 players including five national players practiced on turf for three hours

Sports News: महिला हॉकी...पांच राष्ट्रीय समेत 40 खिलाड़ियों ने टर्फ पर किया तीन घंटे अभ्यास; पढ़ें खेल समाचार

Mon, 24 Nov 2025 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 04:49 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न खेलों के आयोजन हो रहे हैं। क्रिकेट, हैंडबाॅल, हाॅकी सहित कई खेलों में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sports News Women's hockey 40 players including five national players practiced on turf for three hours
लालपुर स्टेडियम में अभ्यास करती बालिका हाॅकी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: जनपद की सीनियर महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल 24 नवंबर को दिन में ढाई बजे से लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। रविवार सुबह जिले के पांच राष्ट्रीय समेत कुल 40 खिलाड़ियों तीन घंटे तक एस्ट्रो टर्फ पर अभ्यास किया। 

विज्ञापन


हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस चयन परीक्षण में जनपद की 40 बालिकाएं अपने-अपने खेल का कौशल दिखाएंगी। इनमें पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। चयन परीक्षण में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और हॉकी वाराणसी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। हमारा प्रयास होगा कि जनपद की टीम शानदार हो। 25 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से मंडलीय टीम का चयन परीक्षण होगा। 
विज्ञापन


इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। अंतिम रूप से चयनित टीम वाराणसी में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रादेशिक प्रतियोगिता में 18 मंडलों की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। बताया कि वाराणसी के हॉकी के खिलाड़ी  अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कुराश के लिए भारतीय शिविर में प्रशिक्षण लेंगी प्रीति
विश्व कुराश प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर गुजरात के गांधी नगर साई सेंटर में लगाया है। भारतीय कुराश टीम में चयन के लिए वाराणसी की कुराश खिलाड़ी प्रीति पटेल रविवार को गुजरात के लिए रवाना हुईं। जिला कुराश संघ के सचिव अजीत पाल ने बताया कि भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांधीनगर के साई सेंटर में चेलगा। शिविर में देश के शीर्ष खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसमें देशभर से प्रत्येक भार वर्ग में केवल चार श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके 48 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की प्रीति पटेल शामिल हैं। वर्ल्ड कुराश प्रतियोगिता जनवरी के अंतिम सप्ताह ईरान में होगी। प्रीति की उपलब्धि पर इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार, रामचंद्र पाल, निरंजन राजभर, गणेश पाल, प्रवीण मिश्र, अर्जुन पाल, रवि मिश्र ने बधाई दी है। 

Sports News Women's hockey 40 players including five national players practiced on turf for three hours
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स में खेलेंगे चार एथलीट
69वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हरियाणा के भिवानी जिले में 26 से 30 नवंबर तक खेली जाएगी। इसके लिए यूपी टीम में वाराणसी के परमानंदपुर स्थित वाराणसी के विकास इंटर काॅलेज के चार छात्र शामिल हैं। इसमें चार सौ मीटर दौड़ में अभय और राजवंश जबकि रजत कुमार लंबी कूद, 100 मीटर में राम अनुज खेलेंगे। 

Sports News Women's hockey 40 players including five national players practiced on turf for three hours
अनोखी केशरी। - फोटो : संवाद

प्रादेशिक टेबल टेनिस में अनोखी ने जीता स्वर्ण
यूपी टेबल टेनिस संघ की ओर से प्रादेशिक टेबल टेनिस चैंपियनशिप नोएडा के इंडोर स्टेडियम में खेली गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में सिगरा निवासी अनोखी केसरी ने गाजियाबाद की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।  निर्णायक मैच में अनोखी केसरी ने गाजियाबाद की अवनीत कौर को 11-7 से हरा दिया।

स्कूली ताइक्वांडो में सुप्रिया पाल ने जीता कांस्य
कैब ड्राइवर की बेटी सुप्रिया पाल ने जम्मू में खेली गई 69वीं माध्यमिक स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। अर्दली बाजार महावीर मंदिर स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा सुप्रिया के खेल शिक्षक आशुतोष जायसवाल ने बताया कि बीते साल की राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो में पदक से चूकी सुप्रिया ने इस वर्ष पदक जीत काशी का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जम्मू में 14 से 19 नवंबर तक खेली गई। प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने छात्रा को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

एंफीथियेटर ग्राउंड में होगा दिव्यांग क्रिकेट मैच
सेंट्रल जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर 16 से 18 दिसंबर तक होगी। इसमें छह राज्यों के 100 दिव्यांग क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। ये जानकारी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा और महासचिव डॉ. संजय ने दी। कुल सात टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव रवि चौहान काशी आएंगे। 

वार्षिक खेल में किया शानदार प्रदर्शन
डिवाइन सैनिक स्कूल लोहता का वार्षिक खेलकूद रविवार को संपन्न हो गया। इसमें खिलाड़ियों ने कबड्डी, खोखो, वॉलीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष एसएन सिंह, निदेशक तेजप्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि अजातशत्रु का स्वागत किया। 

संदीप ने जीती मार्शल आर्ट् की ट्रॉफी
विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। इसमें 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी संदीप प्रजापति ने जीती। कारगिल योद्धा अजय सिंह का सम्मान राजेश्वर मौर्या ने किया। ग्रैंड मास्टर मुकेश राठौड़ ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

पेंचक सिलाट की स्पर्धा में शामिल हुए दस स्कूलों के 200 खिलाड़ी
अस्मिता खेलो इंडिया महिला वर्ग की पेंचक सिलाट लीग रविवार को सारनाथ लेढूपुर स्थित सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसमें जिले के 10 स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वाराणसी पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव सार्जन प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में एमएल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू साई सेंटर वाराणसी प्रभारी जेएस द्विवेदी ने किया। इस मौके पर डॉ. विकास यादव, शम्स तरबेज शंपू, पीयूष पाल, पशुपतिनाथ यादव, रेखा ऋषिकेश पांडेय मौजूद रहे। 

Sports News Women's hockey 40 players including five national players practiced on turf for three hours
जूनियर भारतीय हैंडबाॅल टीम में शामिल वाराणसी की सुमन यादव। - फोटो : संवाद

हैंडबाॅल में नैना के 14 गोल की मदद से भारत ने आईएच ट्रॉफी में जीता रजत
काशी की नैना यादव के प्रदर्शन की बदौलत भारतीय युवा महिला हैंडबॉल टीम ने थाईलैंड में आयोजित हैंडबॉल मुकाबले में रजत पदक जीता। आईएचएफ एशिया कप ट्रॉफी 17 से 22 नवंबर तक थाइलैंड में खेली गई। 

फाइनल में कांटे के मुकाबले में भारतीय टीम को उज्बेकिस्तान के हाथों हार का सामना करना करते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम की उप कप्तान नैना यादव ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें नैना ने 14 गोल किए। 

नैना ने इससे पहले इस साल उज्बेकिस्तान, चीन और बहरीन में भी भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। नैना शिवपुर क्षेत्र के भवानीपुर गांव की रहने वाली है। भारतीय हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विनय सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, संयुक्त सचिव विभव सिंह और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने नैना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। 

हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव ने एक साल में तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में काशी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने चीन में बेस्ट वैलुएबल खिलाड़ी का खिताब जीता। उज्बेकिस्तान और बहरीन में आयोजित मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री श्रीराम यादव की बेटी नैना डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानपुर मिनी स्टेडियम में हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। 

जूनियर भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में खेलेगी सुमन
जूनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घोषित भारतीय टीम में काशी की बेटी सुमन यादव को जगह मिली है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड में 24 से 28 नवंबर तक होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय टीम रविवार को रवाना हुई। यह जानकारी यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने दी है। 

यूपी हैंडबॉल टीम मैनेजर बने आशीष गुप्ता
69वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल स्कूल गेम प्रतियोगिता अंडर 17 बालक वर्ग कर्नाटक के तुमकुर जिले में 25 से 29 नवंबर तक खेली जाएगी। इसमें वाराणसी के आशीष गुप्ता को यूपी हैंडबॉल टीम का मैनेजर नामित किया गया है। आशीष गुप्ता हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। वर्ष 2007-08 में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से डिप्लोमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed