फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports news two hockey player from ghazipur playing in hockey india team

हॉकी में गाजीपुर जिले के दो सितारों ने बढ़ाया मान, एक खिलाड़ी इंडिया टीम-ए में तो दूसरा सीनियार टीम में

Wed, 17 Jun 2020 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
sports news two hockey player from ghazipur playing in hockey india team
अजीत पांडेय, राजकुमार पाल। - फोटो : अमर उजाला।

हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद का नाम जुंबा पर आते ही गाजीपुर जिले के लोगों के मन में करमपुर गांव का नाम ही आ जाता है। यह वही गांव है, जहां बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में हॉकी के प्रति जुनून दिखाई देता है। इसी इच्छाशक्ति ने करमपुर स्टेडियम में हॉकी के गुर सीखने वाले अजीत पांडेय को हॉकी इंडिया-ए टीम का हिस्सा बना दिया है। इसके साथ एक और होनहार खिलाड़ी करमपुर के राजकुमार पाल सीनियर हॉकी इंडिया टीम के सदस्य हैं।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील क्षेत्र में एक छोटा सा गांव करमपुर है। करीब दो दशक पहले तक जिले में क्या सैदपुर तहसील के लोग इस गांव के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते थे, लेकिन अब इस गांव का नाम आते ही हॉकी का नजारा आंखों में दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन



करमपुर के मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी में पले-बढ़े खिलाड़ियों ने अपने हाकी कैरियर में एक ऊंचा मुकाम तो हासिल किया ही। साथ में अपने जनपद के नाम को भी अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। यहां से इंडिया टीम में शामिल खिलाड़ियों का भी यही मानना है कि बचपन से ही खेलने के लिए अगर उन्हें अपने गांव में स्टेडियम की सुविधा नहीं मिलती तो जीवन में इतना ऊंचा मुकाम वे कभी हासिल नहीं कर पाते। जबकि करमपुर के रहने वाले राजकुमार पाल आज भी सीनियर इंडिया टीम के सदस्य हैं। वे काबिल मिड फील्डर हैं। उनकी बदौलत टीम ने कई बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीते फरवरी माह में ही ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित आठ देशों के बीच हुई एफआईएच प्रो लीग में सीनियर इंडिया टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। इसके पहले भी बेल्जियम में 2018 में आयोजित नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया था। अभी वे बंगलुरू में सीनियर टीम के कैंप में हैं। जबकि लखनऊ में दिसंबर 2016 में खेले गए जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में करमपुर के अजीत पांडेय ने हिस्सा लिया था।

सिकंदरा रेलवे में आफिस सुपरीटेंडेंट के रूप में नौकरी करने वाले अजीत पांडेय ने इसके पहले भी 2015 में मलेशिया में एशिया कप और इसी वर्ष जौहर कप प्रतियोगिता में भाग लिया। फिर लीग मैच के दौरान उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया आदि देशों का टूर्नामेन्ट दौरा किया है। वर्तमान में इन दोनों खिलाड़ियों पर सबको नाज है। युवा इनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed