फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25

Sports News: प्रादेशिक बास्केटबॉल...6 में से 5 मुकाबले काशी ने जीते, मेरठ को 16-13 व गोरखपुर को 29-25 से हराया

Thu, 11 Sep 2025 02:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। इसके साथ ही अन्य खेलों में भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25
अंडर 19 बालिका वर्ग की विजेता वाराणसी की टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा क्षेत्र के एक स्कूल में बुधवार को हुई 69वीं माध्यमिक स्कूली प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक और बालिका वर्ग में कुल छह मैच हुए। इसमें वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मुकाबलों में जीत हासिल की। अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी ने मेरठ को 16-13 से, अंडर 19 में गोरखपुर को 29-25 से हराकर विजेता बनी।

विज्ञापन


सबसे पहले अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बनारस ने मेरठ को 16-13 से हराया। इस मैच में बनारस की राजनंदनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए सात अंक बनाए और टीम को जीत दिलाई। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ ने वाराणसी को 40-30 से हराया। इस मुकाबले में मेरठ की खिलाड़ी नेहा ने 20 अंक जुटाए। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को 29-25 से हराया। इस मैच में टीम की खिलाड़ी सोनम ने अकेले 15 पॉइंट जुटाए। 
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने मेरठ को 44-29 से हराया। इस मैच में रूद्र ने टीम के लिए 13 पॉइंट जुटाए। इसके बाद अंडर-17 बालक वर्ग में भी बनारस ने मेरठ को 31-28 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में युवराज ने अपनी टीम के लिए 15 पॉइंट बनाकर जीत दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25
खिलाड़ियों में दिखा उत्साह। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में बनारस ने आजमगढ़ को 40-18 से हराया। इस मैच में वाराणसी के देव ने 15 पाॅइंट बनाए। अंडर 14 बालक वर्ग की वाराणसी टीम में प्राथमिक विद्यालय उदयपुर हरहुआ के अभय रौनक, प्रियांशु, और प्रभात वहीं बालिका वर्ग में रितिका, रौशनी, अनुकृति, अर्चना टीम में रहीं। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

प्रदेश के खेल मंत्री रहे मुख्य अतिथि
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अधिशासी अभियंता छावनी परिसर सत्यम मोहन, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सिगरा में होगा मंडलीय फुटबॉल का ट्रायल
खेल विभाग की ओर से प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 सितंबर तक आगरा में होगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिलास्तरीय टीम का ट्रायल 18 और मंडलीय टीम का ट्रायल 19 सितंबर को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधारकार्ड की छायाप्रति और फोटो जमा करना होगा। 

बावनबीघा बना जिलास्तरीय कबड्डी का चैंपियन
कबड्डी संघ की ओर से जिलास्तरीय कबड्डी सोमवार को आयर बाजार के पुआरी कला में खेली गई। बालक वर्ग का फाइनल बच्छाव के महामना मालवीय इंटर कॉलेज और बावनबीघा की टीम के बीच खेला गया। यह मैच बावनबीघा की टीम ने तीन अंक के अंतर से जीत लिया।

मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक रणनीति से खेलना शुरू किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के रेडरों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इसमें बच्छाव के रेडर अभय पटेल और कैचर श्यामबाबू पटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया। बावनबीघा टीम के रेडर रिंकू ने अंतिम समय में रेड कर एक साथ सात खिलाड़ियों को छूकर टीम को 18-15 के स्कोर से जीत दिलाई। 

गुरुनानक इंटर कॉलेज में होगी खो-खो प्रतियोगिता
बालिका वर्ग की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता कमच्छा के गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में होगी। मंडलीय सचिव विनोद सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से खेली जाएगी। इसमें 10 जोन के करीब सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता भेलूपुर के सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 11 सितंबर को होगी। इसके लिए सुबह सात से आठ बजे तक वजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता नौ बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। 

Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25
टीम में चयन के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

जिला वुशु टीम में 13 का चयन, इनमें पांच बेटियां
जिले की विद्यालयीय बालक-बालिका वुशु टीम का चयन बुधवार को हुआ। चयन प्रक्रिया विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में हुई। परीक्षण के बाद जिला वुशु टीम में 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें पांच बालिकाएं शामिल हैं। इसमें कुल 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य निर्णायक गोपाल जी सेठ ने बताया कि टीम में चयनित पांच बालिकाओं में निधि, नैंसी, आंचल, नित्या राय और शिवानी यादव वहीं, बालक वर्ग में रोहित पाल, आर्यन यादव, शिवम कुमार, सूरज यादव, अनंत गौतम, आशीष कुमार, जयंत कुमार और विकास सिंह टीम का हिस्सा बने हैं। 

बैडमिंटन में अस्मित और सना ने मारी बाजी
जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेका के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते हैं। कोच अजय जायसवाल ने बताया कि अंडर-11 और अंडर-13 बालक एकल में अस्मित कुमार और अंडर-11 बालिका एकल में सना पहले स्थान पर रहीं।  प्रतियोगिता में बरेका के खिलाड़ियों ने कुल 9 स्वर्ण, 5 रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए।  कोच ने बताया कि अंडर-17 बॉयज सिंगल में सार्थक, अंडर-19 बालक एकल राज और युगल में अंकुर और सार्थक की जोड़ी विजेता रही। पुरुष एकल में आकाश सिंह विजेता बने। 

Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25
एथलेटिक्स मीट की 100 मीटर रेस स्पर्धा में दाैड़ लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

100 मीटर दौड़ में आइशा, जेवलिन थ्रो में अनुज ने जीता स्वर्ण
हरहुआ के एक स्कूल में सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2025 में बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 100 मीटर, 3000 मीटर रेस, जेवलिन थ्रो, हाई जंप और ट्रिपल जंप की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एमिटी स्कूल दुबई की आइशा तारीक ने स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में ट्रिपल जंप में नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की इहिया के रंजीत ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग के जेवलिन थ्रो में अनुज कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्प्रिंट मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में एयर फोर्स स्कूल अवाडी के ए.वी. अभिनाथन ने पहला स्थान पाया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस महात्मा मॉन्टेसरी की सर्विनी एम. ने जीती। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आईपीपीएस के कार्तिक शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मिली सराहना

लंबी दूरी की दौड़ में अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस में मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की अनुप्रति मिश्रा विजेता रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस में हाथरस की अंशु ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

पांच दिवसीय नेशनल एथलेटिक्स मीट सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रही है। इसमें 10 सितंबर से 13 सितंबर तक देश-विदेश के करीब 5000 खिलाड़ी और खेल प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के 20 क्लस्टरों के साथ अन्य देशों के 6 क्लस्टरों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 

संस्था सचिव राहुल सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सच्ची खेल भावना और अनुशासन का प्रतीक है। संस्था के उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने कहा कि यह खेल महोत्सव अनेकता में एकता का उदाहरण है।

पंजा कुश्ती में 25 विद्यालयों के छात्र लेंगे हिस्सा
काशी आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलास्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को उमरहां के एक स्कूल में होगी। चौथे सीजन की प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसमें वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के 25 विद्यालयों के छात्र हिस्सा लेंगे। 

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्कूल की प्रबंधक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक मजबूती और अनुशासन को बढ़ावा देना है। पंजा कुश्ती आज युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है। यह ताकत, धैर्य और मानसिक संतुलन की भी परीक्षा लेता है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

Sports News Regional Basketball kashi won 5 out of 6 matches defeated Meerut 16-13 and Gorakhpur 29-25
कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कबड्डी की मंडलीय टीम का चयन ट्रायल 22 को
खेल विभाग की ओर से कबड्डी की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होगी। इसके लिए सब जूनियर बालिका की जिला टीम का ट्रायल 20 और मंडलीय टीम का ट्रायल 22 सितंबर को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। बालक वर्ग की जिलास्तरीय टीम का चयन ट्रायल 29 और मंडलीय टीम का चयन ट्रायल 30 सितंबर को होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी कासगंज में 24 से 26 सितंबर तक प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed