Sports News: सुपर ओवर में 13 रन का दबाव नहीं झेल पाई पीएचडी स्कॉलर, पढ़ें- खेल से जुड़ी प्रमुख खबरें
खेल महोत्सव लिबफेस्ट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ब्रोचा मैदान पर मुकाबला हुआ। मुकाबला पीएचडी स्कॉलर एकादश और एम लिब द्वितीय एकादश के बीच खेला गया।
विस्तार
बीएचयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को चार दिवसीय खेल महोत्सव लिबफेस्ट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर चौके-छक्के लगाए।
दिन का पहला मुकाबला ब्रोचा मैदान पर पीएचडी स्कॉलर एकादश और एम लिब द्वितीय एकादश के बीच खेला गया। पीएचडी स्कॉलर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पीएचडी स्कॉलर ने निर्धारित 8 ओवरों में 8 विकेट खोकर 83 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम लिब की टीम भी 83 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया।
सुपर ओवर में एम. लिब ने 13 रन बनाए। पीएचडी स्कॉलर की टीम केवल 4 रन ही बना सकी। दूसरा मैच एम.लिब प्रथम वर्ष और पीएचडी स्कॉलर के बीच खेला गया। एम. लिब प्रथम ने टॉस जीता 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 88 रन का लक्ष्य खड़ा किया। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचडी स्कॉलर निर्धारित ओवरों में केवल 56 रन ही बना पाई और एम.लिब प्रथम ने यह मुकाबला 32 रनों से अपने नाम कर लिया।
लड़कियों ने शतरंज में दिखाई दिमागी ताकत
बीएचयू में 2 अप्रैल से फुटबॉल प्रतियोगिता
बीएचयू खेल परिषद की ओर से आगामी दो अप्रैल से अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी और इसका आयोजन विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान में किया जाएगा। बीएचयू खेल परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान, वाणिज्य संकाय, कला संकाय आदि टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और खेल परिषद सभी प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संकाय के छात्रों से बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की टीमें आपस में भिड़ेंगी और सर्वश्रेष्ठ टीम का निर्धारण लीग और नॉकआउट प्रारूप के आधार पर किया जाएगा। यह अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता बीएचयू के खेल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर साल छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अप्रैल में ही खेल परिषद की अंतर संकाय एथलेटिक्स और भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात से नौ अप्रैल तक चलेगी। जबकि भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए अभी तारीख घोषित नहीं की गई है।
संस्कृत विवि में विजेताओं को मिला प्रमाणपत्र
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुई हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अखिलेश कुमार मिश्र प्रथम, नितीश कुमार ठाकुर द्वितीय और नित्यानंद शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही नाटक मंचन में अखिलेश कुमार मिश्र, रहीश मिश्रा, अनुग्रह उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वसंत कन्या महाविद्यालय में अर्थोत्सव, युवाओं ने दिखाया दम
वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में अर्थशास्त्र विभाग के अकादमिक मंच इकोटाॅक की ओर से युवा महोत्सव अर्थोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान क्रिएटिव राइटिंग और क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएचयू, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज राजघाट और डीएवी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्रिएटिव राइटिंग में बीएचयू की छात्रा अर्पणा आनंद प्रथम और डीएवी के विशाल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। क्विज में उज्ज्वल तिवारी प्रथम और बीएचयू की अमिषा नारायण दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. इंदु उपाध्याय, डॉ. विजय कुमार, डॉ. रितेश कुमार यादव, सबा परवीन और अनीता प्रजापति शामिल थे। विशिष्ट अतिथि डीएवी पीजी कॉलेज के प्रो. अनूप कुमार मिश्र रहे। छात्रा दिव्यांशी, जया, श्वेता, संज्ञा, सेजल, भार्गवी, मधुमिता, शिवांगी और अपराजिता ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बीएचयू में 2 अप्रैल से अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता
बीएचयू खेल परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान, वाणिज्य संकाय, कला संकाय आदि टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और खेल परिषद सभी प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संकाय के छात्रों से बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की टीमें आपस में भिड़ेंगी और सर्वश्रेष्ठ टीम का निर्धारण लीग और नॉकआउट प्रारूप के आधार पर किया जाएगा। यह अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता बीएचयू के खेल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर साल छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अप्रैल में ही खेल परिषद की अंतर संकाय एथलेटिक्स और भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात से नौ अप्रैल तक चलेगी। जबकि भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए अभी तारीख घोषित नहीं की गई है।
सामाजिक विज्ञान संकाय का दबदबा, तीनों वर्गों में जीती ट्रॉफी
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा और तीन सेटों तक चला। सामाजिक विज्ञान संकाय ने 15-14 के करीबी अंतर से जीत हासिल करते हुए 2-1 के स्कोर के साथ महिला वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मिश्रित वर्ग का फाइनल मुकाबला भी कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय की टीमों के बीच खेला गया। हालांकि, इस मुकाबले में सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने अधिक दबदबा दिखाया और सीधे दो सेटों में 15-11 और 15-11 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की।
बालक वर्ग का फाइनल मैच सामाजिक विज्ञान संकाय और कॉमर्स संकाय की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और सीधे दो सेटों में 15-11 और 15-7 के स्कोर के साथ फाइनल मैच जीत लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी रहे। प्रो. बीसी कापरी ने भी इस आयोजन को छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया और कहा कि विश्वविद्यालय खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में शिव यादव और आशीष तिवारी ने रेफरी और नीलेश यादव, उपासना यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई।