फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News of Varanasi Five BHU students won gold and three won silver medals in running jumping and shot put

Sports: दौड़, कूद और गोला फेंक में बीएचयू के पांच दिव्यांगों को गोल्ड व तीन को सिल्वर मेडल, पढें- खेल की खबरें

Thu, 04 Dec 2025 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Dec 2025 05:14 PM IST
सार

Sports News: पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पांच दिव्यांग छात्रों को गोल्ड मेडल और तीन को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 50 मीटर, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और शॉट पुट में दिव्यांगों की फुर्ती दिखी। पढ़ें- वाराणसी में खेल की रोचक खबरें... 

विज्ञापन
Sports News of Varanasi Five BHU students won gold and three won silver medals in running jumping and shot put
खिलाड़ियों को दिए गए मेडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के शिवाजी व्यायामशाला में पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र और छात्राओं की फुर्ती और शारीरिक क्षमता देखते ही बन रही थी। पांच दिव्यांग छात्रों को गोल्ड मेडल और तीन को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। बुधवार को इंटरनेशनल डे ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी डे पर पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप और पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड स्थित एथलेटिक ट्रैक पर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से (महिला और पुरुष) पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


इसमें आए खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 50 मीटर, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और शॉट पुट जैसे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाकर आम लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बालक वर्ग के 54 किलो भार में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने पर अंशु राज को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। वहीं सागर सांनडिलया को सिल्वर मेडल मिला। 
विज्ञापन


59 किलो भार वर्ग में सत्यम कुमार को गोल्ड मेडल, अविनाश कुमार यादव को सिल्वर मेडल दिया गया। 65 किलो भार वर्ग में सूरज साहू को गोल्ड और कुमार मांझी को सिल्वर मेडल दिया गया। 72 किलो भार वर्ग में प्रभात कुमार को गोल्ड मेडल मिला। 80 किलो भार वर्ग में हिमांशु गुप्ता को गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी खिलाड़ियों को मेडल भेंट करके सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के प्रभारी उपाध्यक्ष और महासचिव प्रो. बी सी कापरी, सचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रमोद कुमार यादव आदि ने खिलाड़ियों का हौसला भी आफजाई किया।

हाई स्कोरिंग हैंडबॉल मैच में 7 बेटियों ने दागे 63 गोल, मंदिरा ने किए 10 गोल
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग हैंडबॉल मैच ने लोगों का रोमांचित कर दिया। सिर्फ सात लड़कियों ने मिलकर 63 गोल कर दिया। वहीं एक महिला खिलाड़ी ने बाएं हाथ से गोल कर विकास इंटर कॉलेज का 32वां गोल कर टीम को जीत दिला दी। बुधवार को जिला स्तरीय आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में विकास इंटर कॉलेज की लड़कियों ने 32 गोल कर दिए, मगर टीम सिर्फ एक ही गोल से जीत सकी। विरोधी टीम रॉयल क्लब ने 31 गोल किया और एक गोल से हार गया। 

Trending Videos

मेजर ध्यानचंद की याद में हुए हॉकी के 4 मुकाबले

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 46वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को खेले गए दो हॉकी मैचों में न किसी टीम की जीत हुई और न ही किसी की हार। बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में जूनियर बालक और बालिका वर्ग में कांटे की टक्कर देखने को मिली। बालक वर्ग का मैच विकास इंटर कालेज और लाल बहादुर शास्त्री क्लब के बीच खेला गया जो 0-0 से ड्रॉ हो गया। वहीं, बालिका वर्ग का मैच विकास क्लब और स्टार के बीच खेला गया और ये 1-1 से ड्रॉ हो गया। दोनों टीमों के इस लो स्कोरिंग मैच में मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और गोल कीपर ने कई शानदार गोल बचा लिए।


  
अंतर विभागीय टी-20 प्रतियोगिता: अनिल के 64 रनों की पारी से विद्युत विभाग को मिले दो अंक
लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित वाराणसी मंडल की अंतर-विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे लीग मुकाबले में बुधवार को विद्युत सामान्य विभाग ने यांत्रिक विभाग को पांच विकेट से मात देकर दो अंक हासिल कर लिए। विद्युत की टीम ने अनिल यादव ने 64 रनों की तेज पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेंद्र पॉल के नेतृत्व में चल रही प्रतियोगिता में विद्युत सामान्य विभाग ने टॉस जीतकर यांत्रिक विभाग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 20 ओवरों में यांत्रिक ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम के आसिफ ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। विशाल सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। अंत में अनीस यादव ने केवल आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्के के साथ 18 रन जोड़े। गेंदबाज़ी में विद्युत सामान्य की ओर से नीरज और रोशन ने दो विकेट झटके। रमेश करन और अनिल को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत सामान्य की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाकर जीत अपने नाम की। टीम की जीत के हीरो रहे अनिल यादव ने 44 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से आतिशी 64 रन बनाए। नीरज ने 28 गेंदों पर 36 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम के शक्तिकांत ने 15 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के साथ 27 रन जोड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की। यांत्रिक के प्रशांत ने 3.5 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुकेश, ऋषभ और विनीत ने एक-एक विकेट लिया। विद्युत सामान्य विभाग के अनिल यादव को मैन ऑफ द मैच पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद राय ने प्रदान किया। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को कार्मिक विभाग और आरपीएफ के बीच खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें; एसआईआर: प्रेम विवाह वाली बहुएं ढूंढ़ रहीं मायके की जानकारी, दर्जनों परिवारों के सत्यापन में दिक्कतें

इंटर काशी फुटबॉल की तीन टीमों ने दर्ज की जीत

रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित यूथ लीग में बुधवार को इंटर काशी फुटबॉल क्लब की तीनों टीमों ने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता नोएडा स्थित नॉर्दर्न फुटबॉल अकादमी मैदान में आयोजित की गई। पहला मुकाबला अंडर-15 बालिका वर्ग में इंटर काशी व गोल करो फाउंडेशन के बीच हुआ। इसमें काशी की बालिकाओं ने11–0 की जीत हासिल की। रितु कनौजिया मैन ऑफ द मैच रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग इंटर काशी फुटबॉल क्लब का मुकाबला गाजियाबाद सिटी एफसी से हुआ। टीम ने यह मैच 3–0 से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच बिशाल राय बने। तीसरे मुकाबले में अंडर 15 इंटर काशी की टीम ने स्टार स्ट्राइकर्स फुटबॉल क्लब को कड़े संघर्ष में 3–2 से हराया। दलबीर भुयान मैन ऑफ द मैच रहे। 

विद्यापीठ को हॉकी में मिला सिल्वर मेडल
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, जयपुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की हॉकी टीम को पहली बार सिल्वर मेडल मिला। ऐसा करने वाली विद्यापीठ उत्तर प्रदेश की एकमात्र टीम बन गई। टीम के मुख्य कोच सतीश नारायण सिंह ने बताया कि पिछले लीग मैच में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश लिया था। फाइनल में बुधवार को काशी विद्यापीठ और गुरुकुल कांगड़ी विवि के बीच खेला गया। इसमें टीम के ललित दीपक, सुमित, पीयूष, राजेश, नितिन, नागेंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।  


  
पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता : वाराणसी ने दर्ज की जीत
शहर के पुलिस लाइन व गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को वाराणसी जोन की 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और गाजीपुर ने जीत दर्ज की। वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 18 ओवर में 101 रनों पर ऑलआउट हो गयी। वाराणसी के लिए अवनीश पांडेय ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम 12.5 ओवर में मात्र 46 रन के ही स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। वाराणसी के लिए अवनीश व विवेक पांडे ने तीन-तीन विकेट हासिल किया।

रग्बी फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा वाराणसी क्लब
रग्बी फुटबॉल में इंपीरियल क्लब को हराकर वाराणसी क्लब फाइनल में पहुंच गया। बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में वाराणसी क्लब ने इंपीरियल क्लब को एक ट्राई से पराजित कर दिया। कप्तान काजल के नेतृत्व में काजल चौहान और प्रियांशी सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। 



17 साल बाद बनारस का नेतृत्व करेंगे विशेष-अर्जुन
उत्तर प्रदेश सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 17 साल बाद फिर से भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन सिंह वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन अवाॅर्डी भृगुवंशी और अर्जुन सिंह ने इससे पहले 2008 में बनारस का प्रतिनिधित्व किया था। वाराणसी टीम के कप्तान अर्जुन सिंह होंगे। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ, वाराणसी के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने दी।  

चेस में 310 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रह्लादघाट में बुधवार को चेस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें 12 विद्यालयों के 310 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच बाल विद्यालय और ग्लेनहिल स्कूल के बीच खेला गया। साथ ही डालिम्स रामकटोरा बनाम पहड़िया और सेंट जांस मढ़ौली बनाम सेठ एमआर जयपुरिया के बीच भी मैच हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed