फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of varanasi CISF Delhi defeated UP XI in tie-breaker to win football trophy

Sports: टाई ब्रेकर में यूपी एकादश को हराकर सीआईएसएफ दिल्ली ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी, पढ़ें- खेल की खबरें

Wed, 31 Dec 2025 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Dec 2025 04:24 PM IST
सार

Varanasi News: खेल के तीसरे मिनट में यूपी के प्रशांत शाही की तेज फ्री किक को सीआईएसएफ के मो. खालिद गलत दिशा में क्लीयर कर आत्मघाती गोल कर बैठे।

विज्ञापन
Sports news of varanasi CISF Delhi defeated UP XI in tie-breaker to win football trophy
दिल्ली के विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आमंत्रण इनामी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीआईएसएफ दिल्ली और यूपी की टीम के बीच हुआ। मुकाबले में दिल्ली ने टाई ब्रेकर में यूपी एकादश को 4-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को दो लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। उपविजेता रही यूपी की टीम को एक लाख रुपये मिले। फाइनल में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। 

विज्ञापन


खेल के तीसरे मिनट में यूपी के प्रशांत शाही की तेज फ्री किक को सीआईएसएफ के मो. खालिद गलत दिशा में क्लीयर कर आत्मघाती गोल कर बैठे। इससे यूपी एकादश को 1-0 की बढ़त मिल गई। खेल के 9वें मिनट में एक बार यूपी एकादश के मोहसिन खान के तेज शाॅर्ट को दिल्ली के गोलकीपर राजमहतो ने हवा में पंच कर गेंद को बाहर कर खतरा टाला। दूसरे हाफ के इंजरी टाइम (8वें मिनट) में सीआईएसएफ के खिलाड़ी सनी कुमार गोल करने का मौका चूक गए। 
विज्ञापन


खेल के 97वें मिनट में सीआईएसएफ के वासू ने डी एरिया से सीधा गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के निर्णय के लिए रेफरी ने टाईब्रेकर कराया। इसमें सीआईएसएफ ने यूपी एकादश को 4-3 के स्कोर से पराजित कर हारी हुई बाजी जीत ली। निर्णायक की भूमिका में देबूजीत, जयराम, अतुल, आकिब, रेहान, अवधेष पटेल, संजय पटेल ने निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच कमिश्नर डॉ. नौषाद अहमद रहे। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी इरशाद अहमद ने किया। मौके पर यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद, आरएसओ विमला सिंह, चितहर प्रसाद, मुस्ताक अली, श्म्सी रजा, अकरम महमूद, डॉ मंजूर आलम अंसारी मौजूद रहे।

Sports news of varanasi CISF Delhi defeated UP XI in tie-breaker to win football trophy
खिलाड़ी अग्रिमा, प्रियंका, श्रेया त्रिपाठी और जांशी सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल मैदान पर बनेंगे दो वॉलीबॉल कोर्ट
72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियों तेज हो गई हैं। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि बुधवार से सिगरा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान पर वॉलीबॉल के दो कोर्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इंडोर में एक कोर्ट बन गया है दूसरा कोर्ट भी दो जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग की सीनियर नेशनल वॉलीबॉल 4 से 11 जनवरी तक खेली जाएगी। इसमें देशभर के 73 टीमों में 1022 खिलाड़ी खेलेंगे। सर्विसेज की टीम वाराणसी पहुंच गई है जबकि अन्य टीमों के खिलाड़ियों के आने का सिलसिला दो जनवरी से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम के खिलाड़ी कोच पूजा यादव की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। प्रयागराज निवासी बीए तृतीय वर्ष की श्रेया त्रिपाठी ने बताया कि सीनियर नेशनल में प्लेस के लिए यूपी टीम राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रही हैं। सुल्तानपुर की जांशी सिंह लिब्रो पोजीशन से खेलती हैं। यूपी पुलिस में तैनात बाबतपुर निवासी अग्रिमा त्रिपाठी सैंटर खिलाड़ी हैं। प्रयागराज निवासी श्रेया त्रिपाठी काउंटर अटैकर हैं।

बैडमिंटन एकल में अंश, बालिका वर्ग में मुस्कान विजेता
युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत शिवपुर विधायक खेल स्पर्धा मंगलवार को बरियासनपुर इंटर कॉलेज में खेली गई। दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किया। सब जूनियर बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में रुस्तमपुर की टीम विजेता बनी बैडमिंटन एकल में अंश पटेल ने आयुष सिंह को हरा दिया। सब-जूनियर महिला वर्ग के फुटबॉल में मिल्कीपुर की टीम ने कमौली को हराया। बैडमिंटन बालिका वर्ग के एकल में मुस्कान पटेल ने चाहत चौहान को हराया। जूनियर वर्ग पुरुष बैडमिंटन एकल में लकी सिंह, सीनियर वर्ग पुरुष के फुटबॉल में बरियासनपुर ने सीवों को हरा दिया।  


विधायक खेल स्पर्धा में खेलते खिलाड़ी

हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को हराया
काशी पत्रकार संघ संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया टी-20 क्रिकेट में मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में खेला गया। इसमें हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को पराड़कर एकादश और हृदय प्रकाश के बीच होगा। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गर्दे एकादश की टीम 16.1 ओवरों में 90 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। अंपायरिंग हेमंत राय और मनोहर लाल ने स्कोरिंग विपिन कुमार ने की। खेल आयोजन समिति के संयोजक केबी रावत के अनुसार बुधवार को अपराह्न तीन बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल होंगे।

यूपी स्कूली क्रिकेट टीम में वाराणसी की चार छात्राएं
69वीं माध्यमिक स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम घोषित कर दी गई। यूपी क्रिकेट की अंडर-19 टीम में वाराणसी मंडल के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। कालिका धाम इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक और कोच सोहन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में वाराणसी प्रियंका चौरसिया प्रेमचंद इंटर कॉलेज बनकट कपसेठी, काजल यादव कालिकाधाम इंटर कॉलेज, प्रिया पटेल गाजीपुर, संध्या चौहान गाजीपुर की खिलाड़ी शामिल है। विजेता टीम से सिर्फ चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। कोच ने कहा कि प्रादेशिक में वाराणसी ने मेरठ को हराकर चैंपियनशिप जीता था। इसके बावजूद सिर्फ चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलना वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों साथ धोखा है। गत वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेशनल खेली काजल और मुस्कान विश्वकर्मा और बतौर आकांक्षा राय टीम से खेल चुकी हैं। इन खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को जिताया था, इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं लिया गया।


स्कूली क्रिकेट टीम की खिलाड़ी

सिगरा स्टेडियम में कुश्ती का ट्रायल लेंगे आठ रेफरी
खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ की ओर से प्रादेशिक जूनियर कुश्ती 9 से 11 जनवरी बलिया में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए जिला और मंडलीय टीम का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसके लिए आठ सदस्यीय निर्णायक मंडल घोषित किया गया है। कोच गोरख यादव ने बताया कि बुधवार को जूनियर बालक बालिका समन्वय कुश्ती चयन ट्रायल होगा। इसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील यादव, विशाल यादव, जावेद अंसारी, उमेश यादव, दिव्यांश सिंह और नाथूराम यादव को निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 से 10 बजे तक और ट्रायल 11 बजे से होगा। मंडलीय टीम का चयन ट्रायल सिगरा स्टेडियम में 2 जनवरी को होगा। वजन सुबह 10 से 11 बजे तक और ट्रायल 12 बजे से होगा।

खेल महोत्सव में ग्रीन हाउस चैंपियन
सुंदरपुर स्थित बृज इन्कलेव कॉलोनी में महात्मा मेमोरियल एकेडमी का 22वां छह दिवसीय युवा खेल महोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार समूहों रेड, ग्रीन, यलो और व्हाइट हाउस के बीच हुई 30 स्पर्धाओं में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पदक जीत कर ग्रीन हाउस विजेता बनी। मौके पर खो-खो, बैडमिंटन, बालीबाल, शॉर्टपुट, बैलून रेस, बोरी दौड़, ऊंची कूद, म्यूजिकल रेस का आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश कुमार पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन मनीष सिंह, धन्यवाद ज्ञापन धमेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जीतू सिंह, प्रियंका सिंह, मोनिका पटेल, अनुराधा प्रजापति, अनिता विश्वकर्मा मौजूद रहीं।  

वीएनएम की टीम 6 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची
मिर्जापुराद क्षेत्र के खोचवां ग्राम स्थित सूर्या पार्क में आयोजित स्व. बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को वीएनएम क्रिकेट एकेडमी वाराणसी और कौशांबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें वीएनएम की टीम ने छह विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कौशांबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कोशांबी ने 20 ओवरों में 144 रन बनाए। वंश ने 17 गेंद पर 32 रन और फैजान ने 20 गेंद 29 पर रन बनाए। वीएनएम के बंटी ने 4 ओवर में 24 रन और 2 विकेट लिए। वीएनएम ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। वीएनएम क्रिकेट एकेडमी की ओर से रौनक ने (32 गेंद पर 66 रन 5 छक्के 7 चौका) रन बनाए और बंटी ने 18 गेंद पर 37 रन बनाए। वीएनएम के बंटी मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि प्रितेश दुबे जिला पंचायत सदस्य, जंसा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग विकास सिंह और माकीर अली रहे। मौके पर मनोज प्रताप सिंह, विधान सिंह, शुभम सिंह, संतोष पांडेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से काशी में कंपा रही ठंड, इस सीजन में पहली बार सात डिग्री पहुंचा न्यूनतम
 
एलीट महिला मुक्केबाजी शिविर में प्रशिक्षण लेंगी बीएचयू की वर्षा
बीएचयू के द्वितीय वर्ष की छात्रा वर्षा का चयन राष्ट्रीय एलीट महिला मुक्केबाजी शिविर के लिए हुआ है। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि करीब 15 वर्ष के बाद बीएचयू की किसी छात्रा का चयन सीनियर नेशनल एलीट महिला मुक्केबाजी शिविर के लिए हुआ। वर्षा बीएचयू परिसर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर में अभ्यास करती हैं। उनका चयन लखनऊ के केडी सिंह बाबू प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। वह 25 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक चलने वाले विशेष शिविर में खेल का प्रशिक्षण लेंगी। बीएचयू के मुक्केबाजी प्रभारी डॉ. वैभव राय ने कहा कि वर्षा की इस उपलब्धि में साईं सेंटर बीएचयू के प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed