फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras

खेलकूद: गार्गी छात्रावास ने 81 रन का दिया टारगेट, 31 एक्स्ट्रा देकर हारी कुंदन देवी की टीम; पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 02 Feb 2025 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:23 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
अंतर छात्रावास महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News : विज्ञान संस्थान की ओर से खेली जा रही अंतर छात्रावास खेलकूद ब्रोचा मैदान में खेली गई। महिला वर्ग के मुकाबले में गार्गी छात्रावास ने कुंदन देवी छात्रावास को 20 रन से हरा दिया। 9 खेलों में 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


 महिला वर्ग के अंतर संकाय छात्रावास क्रिकेट का फाइनल कुंदन देवी और गार्गी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर गार्गी छात्रावास की टीम ने 10 ओवर में 81 रन बनाए। टीम ने 50 रन बल्ले से बनाए जबकि 31 रन अतिरिक्त के रूप में मिला। 
विज्ञापन


ओपनर उन्नति प्रियंवदा ने नाबाद 26 रन बनाए जबकि चार रन पर खेल रहीं मुस्कान को पैरों में खिंचाव की वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। श्रृष्टि ने 20 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओवर में दो रन देकर दो विकेट हासिल किया। गार्गी छात्रावास की अंजलि ने दो, मुस्कान और रिया ने एक और दो विकेट लिए। निकिता पांडेय ने विकेट कीपिंग की। जवाब में कुंदन देवी छात्रावास की टीम 10 ओवर में 61 रन पर आउट हो गई। महिला वर्ग की रस्साकशी में जेसी बोस ने कुंदन देवी को हरा दिया। महिला बैडमिंटन में मैत्रेयी छात्रावास को पहला, कुंदन देवी को दूसरा और गार्गी को तीसरा स्थान मिला। 

टेबल टेनिस महिला वर्ग में कुंदन देवी श्रुति मिश्रा छात्रावास की टीम ने जेसी बोस वैशाली पंत को हरा दिया। कैरम में डालमिया छात्रावास के योगेश जायसवाल ने ब्रोचा के आयुष को हरा दिया।आयोजन सचिव प्रो. निर्मला होरो, प्रो. राजीव भाटला, प्रो. रंजन कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। 

पुरुष वर्ग के बैडमिंटन में ब्रोचा ने डालमिया को हरा दिया जबकि रामकृष्णन्न को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रियांश शुक्ल, स्वर्णा तिवारी मौजूद रहे। 

पेनाल्टी शूट आउट में डालमिया ने ब्रोचा छात्रावास को हराया

अंतर छात्रावास फुटबॉल के फाइनल में डालमिया छात्रावास की टीम ने ब्रोचा छात्रावास को पांच-चार से हरा दिया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। डालमिया के गोलकीपर सबरन हाजरा ने गोल का बचाव किया। डालमिया की ओर से मेहुल, स्वनिल अनिकेत, प्रभाकर और शुभम ने स्कोर किया। पूरे टूर्नामेंट में डालमिया छात्रावास की टीम ने एक भी गोल नहीं किया। वालीबॉल में ब्रोचा ने डालिमया को 2-1 सेट से हरा दिया। 

वुशू में काशी के सूरज ने जीता स्वर्ण

Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
वुशू में स्वर्ण जीतने वाले वाराणसी के सूरज यादव को पदक देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में 30वें भारतीय राष्ट्रीय खेल में वाराणसी के परेड कोठी के वूशु खिलाड़ी सूरज यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। 70 किलो भार वर्ग में बिहार के खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की। भाई शिवम यादव ने बताया कि पिता स्व मुनीब यादव उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे। 

उनके सपने को साकार करने के लिए सूरज दिन रात एक कर रहे हैं। फिलहाल वे भोपाल के साई सेंटर में अभ्यास करते हैं। राष्ट्रीय खेलों की वूशु प्रतियोगिता में सूरज यादव ने यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व कर सफलता हासिल की। मां इंद्रावती देवी, भाई नीरज यादव ने खुशी का इजहार किया है।

बीएचयू क्रिकेट टीम के लिए 85 ने दिया ट्रायल

Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान में चयन ट्रायल हुआ। 85 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित 16 खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। इससे पूर्व 15 दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। लोगों ने भी मौके पर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी, सहायक निदेशक डॉ. वैभव राय मौजूद रहे। 

ओपन स्टेट महिला कुश्ती का ट्रायल सिगरा में होगा
ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती 10 से 12 फरवरी तक अंबेडकर नगर में खेली जाएगी। प्रतियेागिता में खेलने वाली कुश्ती टीम का चयन ट्रायल पांच फरवरी को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। 

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि दोपहर बाद दो बजे से खिलाड़ियों का वजन और तीन बजे से मैट पर ट्रायल होगा। 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68 और 72 किलो भारवर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखा सकते हैं। खिलाड़ियों को एक किलो भारवर्ग में छूट  दी जाएगी। महिला पहलवानों को आधार कार्ड के साथ आना होगा।

एस्ट्रोटर्फ जांचेंगे आईआईटी के एक्सपर्ट

लालपुर स्टेडियम में बिछाने के लिए मंगाए गए हॉकी के टर्फ की जांच आईआईटी बीएचयू के एक्सपर्ट करेंगे। खेल विभाग की संस्तुति पर आईआईटी की विशेषज्ञ टीम ने सैंपलिंग कर ली है। 

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि लालपुर स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछाने का काम खेल निदेशालय की तरफ से यूपीपीसीएल को दिया गया है। संस्था लगातार देरी कर रही है। पिछले साल नवंबर में बिटूमीन बिछाने का काम पूरा  कर लिया गया था। 

आरएसओ ने बताया  कि वियतनाम से आयातित एस्ट्रोटर्फ गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट कब तक आएगी कहना मुश्किल है। हम लोग इसे लगाएं और कुछ दिन बाद टर्फ खराब हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। सैंपल की जांच जरूरी है। 

छवि गुप्ता के निर्णायक ट्राई से इंपीरियल क्लब को मिली जीत

Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
परमानंदपुर में रग्बी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

इंपीरियल क्लब ने शनिवार को परमानंदपुर में खेले गए जिला रग्बी प्रतियोगिता में सनराइज क्लब को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच खत्म होने के पांच मिनट पहले तान्या के पास पर छवि गुप्ता ने निर्णायक ट्राई कर इंपीरियल क्लब को जीत दिलाई। 

इंपीरियल क्लब की तरफ से विंगर तान्या पटेल और काजल ने आक्रमण की शुरुआत की। सनराइज क्लब की खुशी पटेल ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में इंपीरियल क्लब की टीम ने रणनीति में बदलाव किया। 

दूसरे हाफ के दूसरे ही मिनट में छवि गुप्ता ने ट्राई कर इंपीरियल क्लब को 2-1 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पीछे होने के बाद सनराइज क्लब की टीम ने लंबे किक की नीति अपनाई। 10वें मिनट में खुशी पटेल ने ट्राई कर स्कोर 1-1 कर दिया।

स्कोर बराबर होने के बाद दोनों टीम ने बहुत दम लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले इंपीरियल क्लब की तान्या पटेल ने सनराइज क्लब की डिफेंस लाइन में दरार खोज ली। छवि गुप्ता ने ट्राई कर स्कोर 2-1 कर टीम को जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका अविनाश पाल ने निभाई।

पांच खेलों में 15 सीटों पर 532 दावेदार

Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
बीएचयू में साई एसटीसी में ट्रायल देतीं बालिका वर्ग की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण (साई) की ओर से संचालित वाराणसी के तीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में छात्रावास को लेकर प्रवेश परीक्षा हुई। एसटीसी की ओर से 15 सीटों के लिए हुए ट्रायल के दूसरे दिन तीन जगहों पर पांच खेलों में 532 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।

वाराणसी के एसटीसी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों की सूची मार्च में जारी होगी। बालिका वर्ग में एथलेटिक्स और मुक्केबाजी, निवेदिता में बालिका कुश्ती और लालपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स बालक और बास्केटबॉल का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 12 से 18 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

30 मीटर स्प्रींट, 800 मीटर दौड़, वर्टिकल और लांग जंप, शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो का टेस्ट लिया गया। बीएचयू में ट्रायल में दिल्ली एनसीआर की जैवलीन थ्रोवर कनिश्का और सुल्तानपुर की शालिनी यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कनिष्का और शालिनी राष्ट्रीय और प्रादेशिक में स्वर्ण जीत चुकी हैं। 

किसी के पिता वेल्डर, किसी के मजदूर, बेटियां कमा रहीं हॉकी में नाम

Sports news Gargi hostel gave target of 81 runs Kundan Devi team lost giving 31 extras
स्टेडियम में हाॅकी का अभ्यास करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

काशी की बेटियां हॉकी में परचम लहरा रही हैं। यहां की पांच हॉकी खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में एक साथ यूपी टीम से खेल चुकी हैं। पांचों खिलाड़ी परमानंदपुर में खेल मैदान पर खेलती है। पिछले एक साल से लालपुर में टर्फ नहीं होने की वजह से परमानंदपुर में अभ्यास कर रही हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के पिता मजदूरी करते हैं।

शिवपुर के छतरीपुर निवासी सोनल सिंह ने बताया कि दो साल से जूनियर वर्ग के दो राष्ट्रीय और छह प्रादेशिक मुकाबले खेल चुकी हैं। खेलने के लिए दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पिता दुकान पर काम करते हैं। सोनल राइट इन पोजीशन से खेलती हैं। छतरीपुर की रोशनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। 

आगामी सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दो फरवरी को खेली जाएगी, इसकी तैयारी में जुट गई हैं। पिता वेल्डर हैं। कठवतिया निवासी तनु यादव लेफ्ट इन प्लेस से खेलती हैं। स्कूली नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता है। पिता दूध बेचते हैं। बताया कि वह आते जाते खिलाड़ियों को देखती थीं। ऐसे में उनके मन में भी खेल का भाव जागा। पहली बार में स्कूली टीम में चयनित हुईं। 

शिवपुर के अहमदपुर की जान्हवी मौर्या लेफ्ट आउट खिलाड़ी हैं। बताया कि उनकी जिम्मेदारी मैच के दौरान बॉल लेकर आगे चलना है। पिता राजगीर मिस्त्री हैं। शुरुआत में पढ़ने पर जोर देते थे, लेकिन 2022 में मेडल जीतने के बाद हॉकी स्टिक खरीद कर दी। श्रृष्टी पटेल की मां प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। श्रृष्टी अब तक छह मेडल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed