फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Fest announcement IIT BHU team becomes champion; Captured nine gold, two silver and 11 bronze

स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष: आईआईटी बीएचयू की टीम बनी चैंपियन; नौ स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पर किया कब्जा

Thu, 12 Oct 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

संस्थान के गेम्स एंड स्पोर्ट्स काउंसलर व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्य देव यादव ने बताया कि आईआईटी गांधीनगर में आयोजित पांच दिवसीय 37वीं इंटर आईआईटी एक्वेटिक्स मीट में बीएचयू के छात्रों ने छह मेडल जीतकर सातवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Sports Fest announcement IIT BHU team becomes champion; Captured nine gold, two silver and 11 bronze
37वीं इंटर आईआईटी एक्वेटिक्स मीट में आईआईटी बीएचयू ने जीते छह मेडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर के स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष-23 में आईआईटी बीएचयू की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। टीम ने नौ स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पदक जीते हैं। ताइक्वांडो में सर्वाधिक पदक मिले हैं। उधर, आईआईटी गांधीनगर में आयोजित पांच दिवसीय 37वीं इंटर आईआईटी एक्वेटिक्स मीट में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आईआईटी बीएचयू ने छह मेडल अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- विश्व दृष्टि दिवस 2023: 30 घंटे के बच्चे से लेकर 105 साल की महिला का हुआ नेत्रदान, यहां होता है नेत्रदान
विज्ञापन

संस्थान के गेम्स एंड स्पोर्ट्स काउंसलर व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्य देव यादव ने बताया कि आईआईटी गांधीनगर में आयोजित पांच दिवसीय 37वीं इंटर आईआईटी एक्वेटिक्स मीट में बीएचयू के छात्रों ने छह मेडल जीतकर सातवां स्थान हासिल किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र राघवंश सिंगला ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत और 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता है। वहीं, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की छात्रा भूमिका तापड़िया ने 100 मीटर और 50 मीटर फ्री स्टाइल में दो रजत पदक जीते हैं। केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र वरदान पोपली ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य सातवान ने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed