फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports car fire near Police Line intersection in Varanasi

चलती कार में लगी आग:वाराणसी में पुलिस लाइन चौराहे के पास कार में अचानक उठा धुआं, मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Tue, 23 Jan 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

कार चालक ने बताया कि कार मरम्मत के लिए नदेसर ले जाई जा रही थी। पहड़िया मंडी के समीप कार अचानक बंद हो गई थी। काफी प्रयास के बाद स्टार्ट हुई। इसके बाद पुलिस लाइन चौराहे के पास ही कार के बोनट से धुआं निकलने के बाद आग लग गई।

विज्ञापन
sports car fire near Police Line intersection in Varanasi
स्पोर्ट्स कार में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन चौराहे के पास चलती स्पोर्ट्स कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर आग बुझाने पहुंचा, लेकिन तकनीकी कारणों से वह खराब हो गया। 

विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे जलकल विभाग के टैंकर की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारण पुलिस लाइन चौराहा से पांडेयपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। आग बुझने के बाद कार को सड़क से हटाया गया तो आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


कार चला रहे इश्तेखार के अनुसार वाहन पहड़िया क्षेत्र के अनमोल नगर के आबिद का है। कार मरम्मत के लिए नदेसर ले जाई जा रही थी। पहड़िया मंडी के समीप कार अचानक बंद हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो वाहन स्वामी ने मैकेनिक को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक कार स्टार्ट कर गैरेज ले जा रहा था कि पुलिस लाइन चौराहे से थोड़ा पहले ही कार के बोनट से धुआं निकलता देख उसने कार रोक दी। इसी बीच अचानक कार में आग लग गई। सरेराह कार में आग लगने के कारण जो वाहन जहां थे, वह वहीं रुक गए। पुलिस कर्मियों ने रूट डायवर्ट कर आनन-फानन अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के बाद कार सड़क से हटाई गई तो आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed