फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News Six players from Kashi in UP's junior girls football team, competition will be held in Karnataka

Sport News: यूपी की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में काशी की छह खिलाड़ी, कर्नाटक में होगी प्रतियोगिता

Wed, 24 Jul 2024 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 08:12 PM IST
सार

Varanasi News: यह प्रतियोगिता कर्नाटक में होनी है। काशी के बेटियों के चयन पर उनके शुभचिंतकों ने काफी खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी दी जा रही है। वहीं, इन खिलाड़ियों ने फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत कर आने की दृढ़ इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Sport News Six players from Kashi in UP's junior girls football team, competition will be held in Karnataka
जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने से पहले खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम का चयन हुआ। 195 खिलाड़ियों में से 22 का चयन हुआ।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता कर्नाटक के बेलगाम में 27 जुलाई से 9 अगस्त तक खेली जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। टीम मैनेजर नासिर को बनाया गया है। 
विज्ञापन


जबकि टीम कोच की जिम्मेदारी श्रद्धा सोनकर, सहायक कोच अमित सिंह, फिजियो अरशी बेगम को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश का पहला मैच 27 जुलाई को अंडमान निकोबार से खेला जाएगा। इस ग्रुप में उत्तर प्रदेश के अलावा कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार और चंडीगढ़ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैलेंजर कप में खेलेंगे काशी के चार खिलाड़ी
आठवीं भारतीय चैलेंजर कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता कोलकाता में 26 से 28 जुलाई तक खेली जाएगी। इसमें काशी के चार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के सचिव किसलय मानव ने मंगलवार शाम को बताया कि एकेडमी के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 



तीन बालिका और एक बालक इसमें शामिल है। किसलय ने बताया कि पूनम सिंह, नाजिया परवीन, रोशनी राय व्यक्तिगत कुमिते और टीम में खेलेंगी। बालक वर्ग में मिथुन कन्नौजिया काता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चारों खिलाड़ियों को विशेष शिविर में ट्रेनिंग दी जा रही है। दस दिवसीय शिविर में तीन घंटे शाम और दो घंटे सुबह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये हैं काशी की होनहार
टीम में खुशी राय, आंचल पटेल, अंजली पटेल, राजविद्या सोनकर, खुशबु पटेल और कोमल शामिल हैं। यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि लगातार मैच खेलने की वजह से वाराणसी के खिलाड़ियों के खेल स्तर में सुधार हुआ है।

प्रिया को हराकर शिवांगी ने जीता कुश्ती का मुकाबला
पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक का असर काशी में भी देखने को मिल रहा है। देश के लिए पदक लाने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को देख स्थानीय कुश्ती खिलाड़ी भी पूरे जोश के साथ मैट पर अभ्यास कर रहे हैं। 

लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। बालक-बालिका वर्ग में मुकाबला बेहद रोचक रहा। बालिका वर्ग में शिवांगी, बालक वर्ग में अवधेश और गौरव ने जीत हासिल की।

सबसे पहले शिवांगी ने प्रिया को 4-3 से हराकर मैच जीत लिया। बालक वर्ग में अवधेश और रितेश के बीच खेला गया मुकाबला अतिरिक्त समय तक चला। निर्धारित समय तक दोनों खिलाड़ी 2-2 के स्कोर से बराबरी पर रहे। अतिरिक्त समय में अवधेश ने एक अंक अर्जित कर मैच जीत लिया। 

तीसरे मैच में गौरव ने जीत दर्ज की। जीत के बाद गौरव ने बताया कि इस बार ओलंपिक में विनेश फोगाट, अंतिम से पदक की उम्मीदें हैं। खिलाड़ी अभी से तैयारी कर रहे हैं। शिवांगी ने बताया कि कुश्ती भारतीय खिलाड़ियों के दिलों में बसता है। देशवासियों को पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed