{"_id":"5f10ae408ebc3e63db11ac9e","slug":"sport-city-news-vns5362443119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कैरम : पहले दिन शीर्ष पर रहीं मंतशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कैरम : पहले दिन शीर्ष पर रहीं मंतशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ऑनलाइन यूपी स्टेट कैरम प्रतियोगिता 2020 के पहले दिन लीग मुकाबले में महिला वर्ग में काशी की नौ महिला खिलाड़ियों में मंतशा ने सबसे कम मिसिंग के साथ पहला रैंक हासिल किया। जबकि पुरुष वर्ग में आगरा के फैजल खान 32 खिलाड़ियों की रैंकिंग में टॉप पर रहे। काशी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व्योमप्रकाश 9वें और शिवदयाल यादव 18वें रैंक पर रहे।
संयोजक रणबीर सिंह के मुताबिक 15 जुलाई को शाम पांच बजे से ऑनलाइन फेसबुक पेज पर लाइव शुरू हुई प्रतियोगिता जो रात नौ बजे तक चली। जिसका परिणाम रात 11 बजे घोषित हुआ। पहले राउंड के लीग मुकाबले में पुरुष वर्ग में आगरा के फैजल खान 3.88 मिसिंग स्कोर से 35 खिलाड़ियों की रैंकिंग में टॉप पर रहे। दूसरे स्थान पर पांच मिसिंग स्कोर के साथ प्रयागराज के अब्दुल रहमान, तीसरे स्थान पर 5.13 मिसिंग स्कोर के साथ लखनऊ के मोहम्मद आरिफ रहे। वहीं सबसे पीछे भदोही के शाहिद जमाल 20.50 मिसिंग स्कोर के साथ 25वां रैंक हासिल किया।
फैजाबाद के मो. आजम, कानपुर देहात के सैफी और भदोही के सूरज अनुपस्थित रहे। महिला वर्ग में काशी की नौ खिलाड़ियों में मंतशा इकबाल 8.25 मिसिंग स्कोर के शीर्ष पर रही। 9.35 मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता का दूसरा और 10.25 मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया ने तीसरा रैंक प्राप्त किया। जबकि 16.88 मिसिंग स्कोर के साथ अंजली गुप्ता का आठवां रैंक रहा।