फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Spicejet varanasi to jaipur airport flight service resume from 27 march after covid period

हवाई यात्रा: वाराणसी से जयपुर के लिए 27 मार्च से भर सकेंगे उड़ान, कोविड काल से बंद थी सेवा

Sat, 12 Mar 2022 11:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 11:08 AM IST
सार

वाराणसी से जयपुर और पटना जाना अब और आसान होने वाला है। लंबे समय से बंद चल रही वाराणसी-जयपुर के बीच स्पाइस जेट की सीधी विमान सेवा 27 मार्च से फिर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Spicejet varanasi to jaipur airport flight service resume from 27 march after covid period
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

 लंबे समय से बंद चल रही वाराणसी-जयपुर के बीच स्पाइस जेट की सीधी विमान सेवा 27 मार्च से फिर से शुरू हो रही है। कोविड काल के दौरान से बंद इस सेवा से जयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। यह विमान जयपुर-वाराणसी-पटना के बीच उड़ान भरेगी। 

विज्ञापन


स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राहुल सिंह के अनुसार एसजी 3261 जयपुर से दोपहर 2:25 बजे उड़ान भरकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 4:10 बजे पहुंचेगा फिर यही विमान पटना के लिए उड़ान भरेगा। एसजी 3262 बनकर शाम 6:05 बजे पटना से उड़ान भरकर बाबतपुर पहुंचेगा और फिर रात 7:10 बजे जयपुर के लिए रवाना होगा।  
विज्ञापन


जयपुर एयरपोर्ट पर रात 8:55 बजे विमान उतरेगा। जयपुर और पटना के बीच तीन से चार हजार रुपये किराया है। उन्होंने बताया, कम किराये में बेहतर सुविधाएं यात्रियों को मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर रोडवेज की चलेंगी 150 स्पेशल बसें

होली त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 15 मार्च से 25 मार्च तक स्पेशल बसों का संचालन करेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के सभी डिपो से बसों का संचालन होगा। इनमें सर्वाधिक बसों का संचालन गोरखपुर मार्ग पर किया जाएगा। लगभग डेढ़ सौ अतिरिक्त बसों का संचालन होना है। त्योहार को देखते हुए चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी। 

वाराणसी परिक्षेत्र के आरएम केके तिवारी के अनुसार सभी डिपो को निर्देशित किया गया है कि अपनी तैयारियां दुरुस्त रखें। दस दिनों तक चलने वाली स्पेशल बसों की अवधि में कार्य करने वाले चालक, परिचालक को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आरएम केके राय ने बताया कि जल्द ही मुख्यालय से पत्र आते ही सभी आठों डिपो में आदेश जारी कर दिया जाएगा। वहीं कैंट बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को बसों की पूछताछ को लेकर परेशान न होना पड़े। कार्यशाला में मरम्मत के लिए खड़ी खराब बसों को भी जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed