फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet Flight diverted mumbai from varanasi fater did not get landing permission,

Varanasi: स्पाइसजेट के विमान को नहीं मिली लैडिंग की अनुमति, आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद मुंबई लौटा

Thu, 29 Dec 2022 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 11:18 PM IST
सार

स्पाइसजेट का विमान एसजी 201 मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में 108 यात्री सवार थे। मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। 

विज्ञापन
SpiceJet Flight diverted mumbai from varanasi fater did not get landing permission,
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के साथ ही पूरे यूपी में ठंड और कोहरे का कहर शुरू हो गया है। हालत यह है कि फ्लाइटें उड़ान तो भर रही हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पा रहीं। गुरुवार रात मुंबई से वाराणसी पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट के साथ ऐसा ही हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विमान को लैडिंग की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान मुंबई डायवर्ट हो गया।  स्पाइसजेट का विमान एसजी 201 मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरकर करीब 9.45 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में 108 यात्री सवार थे। मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन


रात 10:15 बजे विमान को वापस मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों के परिजनों के चेहरे पर उदासी छा गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के कारण विमान को उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान अब मध्यरात्रि के बाद वाराणसी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed